Dangerous AI: माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसे एआई टूल पर काम रहा जिसे लॉन्च करने में खुद ही डर रहा
अब माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसे एआई टूल पर काम कर रहा है जिसको रिलीज करने से वो खुद ही डर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट एक एआई स्पीच जेनरेटर एप पर काम कर रहा है जिसे वह लॉन्च करने से डर रहा है, क्योंकि इसका बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल हो सकता है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब काफी एडवांस हो गए हैं। एआई टूल तो इतने एडवांस हो गए हैं कि सारे काम खुद ही कर रहे हैं। ओपनएआई से लेकर माइक्रोसॉफ्ट और गूगल तक में बेस्ट एआई टूल पेश करने की होड़ मची है, लेकिन ये एआई टूल अब इंसानों के लिए ही खतरनाक साबित होते जा रहे हैं।
अब माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसे एआई टूल पर काम कर रहा है जिसको रिलीज करने से वो खुद ही डर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट एक एआई स्पीच जेनरेटर एप पर काम कर रहा है जिसे वह लॉन्च करने से डर रहा है, क्योंकि इसका बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल हो सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट ने एक एआई बनाया है जो उन्हें लगता है कि सार्वजनिक रिलीज के लिए "बहुत खतरनाक" है। दरअसल माइक्रोसॉफ्ट VALL-E 2 को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। यह एआई मॉडल इंसानों की आवाज की नकल कर सकता है और वो भी महज कुछ सेकेंडों में। माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्ताओं का दावा है कि हूबहू इंसानों की आवाज की नकल कर सकता है जिसे पहचानना बहुत ही मुश्किल होगा।