Humanoid Robot: रेलवे ने ह्यूमनॉइड रोबोट को दी नौकरी, रखरखाव के काम में नहीं है इंसानों की जरूरत
जापान रेलवे समूह को बनाने वाली छह कंपनियों में से एक, वेस्ट जापान रेलवे (वेस्ट जेआर) ने एक विशाल "ह्यूमनॉइड रोबोट" का प्रदर्शन किया है जिसका इस्तेमाल इसकी लाइनों पर भारी मशीनरी को बनाए रखने के लिए किया जाएगा।

विस्तार
रोबोट को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है कि ये इंसानों की जगह ले सकते हैं, लेकिन इसमें पूरी सच्चाई नहीं। रोबोट इंसानों की जगह पूरी तरह से कभी नहीं ले सकते हैं, बल्कि कुछ काम में रोबोट का इस्तेमाल करके काम को आसान बनाया जा सकता है और इंसानों पर आने वाले जोखिम को कम किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर भारी मशीनरी में ह्यूमनॉइड रोबोट का इस्तेमाल हो सकता है। इसकी शुरुआत जापान से हो गई है।
जापान रेलवे समूह को बनाने वाली छह कंपनियों में से एक, वेस्ट जापान रेलवे (वेस्ट जेआर) ने एक विशाल "ह्यूमनॉइड रोबोट" का प्रदर्शन किया है जिसका इस्तेमाल इसकी लाइनों पर भारी मशीनरी को बनाए रखने के लिए किया जाएगा।
नया रोबोट आईटी और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी निप्पॉन सिग्नल कंपनी और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी डेवलपर जिंकी इट्टाई कंपनी के बीच एक साझेदारी का हिस्सा है। इस महीने से यह ह्यूमनॉइड रोबोट एक ट्रक पर इंस्टॉल किया जाएगा। यह ट्रक रेल पटरियों पर चल सकेगा और यह रोबोट पटरी और कंपनी भीतर नेटवर्क रखरखाव का काम करेगा।
- BSNL MNP: महंगे रिचार्ज से हैं परेशान तो बीएसएनएल में ऐसे करें पोर्ट, जानें पूरी प्रोसेस
- DoT का एक्शन: साइबर ठगी में शामिल 24,229 मोबाइल नंबर किए गए सस्पेंड, 42 IMEI नंबर भी हुए ब्लॉक
- फर्जी मोबाइल एप्स की ऐसे करें पहचान, 6 तरीके जानें
- सावधान: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी कर रही है यह वेबसाइट, सरकार ने दी चेतावनी