iOS 18: पहला पब्लिक बीटा वर्जन हुआ रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल
iOS 18 का पब्लिक बीटा वर्जन उन सभी आईफोन को मिलेगा जो 2018 और उसके बाद लॉन्च हुए हैं यानी इस लिस्ट में iPhone XS का भी नाम है। यदि आप भी बीटा वर्जन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको पहले बीटा यूजर बनना होगा।

विस्तार
Apple ने iOS 18 का पहला पब्लिक बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है। iOS 18 के बाद आईफोन का पूरा लुक बदल गया है। इसके अलावा कई सारे इंटरफेस बदले हैं और एप आइकन भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। iOS 18 के पहले पब्लिक बीटा के साथ एपल इंटेलिजेंस फीचर को लॉन्च नहीं किया गया है।
iOS 18 का पब्लिक बीटा वर्जन उन सभी आईफोन को मिलेगा जो 2018 और उसके बाद लॉन्च हुए हैं यानी इस लिस्ट में iPhone XS का भी नाम है। यदि आप भी बीटा वर्जन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको पहले बीटा यूजर बनना होगा।
इसके लिए आईफोन की सेटिंग में जाकर जेनरल में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाएं और iOS 18 public beta के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप इसे इंस्टॉल और इस्तेमाल कर पाएंगे। ध्यान रहे कि बीटा वर्जन में सिक्योरिटी खामियां होती हैं और कई सारे बग होते हैं। इसलिए इसे प्राइमरी डिवाइस में इंस्टॉल ना करें।
- Humanoid Robot: रेलवे ने ह्यूमनॉइड रोबोट को दी नौकरी, रखरखाव के काम में नहीं है इंसानों की जरूरत
- BSNL MNP: महंगे रिचार्ज से हैं परेशान तो बीएसएनएल में ऐसे करें पोर्ट, जानें पूरी प्रोसेस
- DoT का एक्शन: साइबर ठगी में शामिल 24,229 मोबाइल नंबर किए गए सस्पेंड, 42 IMEI नंबर भी हुए ब्लॉक
- फर्जी मोबाइल एप्स की ऐसे करें पहचान, 6 तरीके जानें