Microsoft ने जारी किए 113 सिक्योरिटी पैच, हैकर्स के निशाने पर थे लाखों कंप्यूटर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Apr 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Microsoft Bugs: April Patch 113 exploits, 4 Windows active bugs
माइक्रोसॉफ्ट जापान - फोटो : File

    Microsoft ने एक साथ 113 सिक्योरिटी पैच जारी किए हैं। इन सिक्योरिटी पैच को विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में आए बग को फिक्स करने के लिए जारी किया गया है। इन बग्स का फायदा उठाकर हैकर्स दूर बैठे भी यूजर्स के कंप्यूटर में वायरस डाल सकते थे।

    इनमें से दो बग एडोबी टाइप मैनेजर की लाइब्रेरी में थे जिन्हें CVE-2020-1020 और CVE-2020-0938 नाम दिया गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले टेक्निका नाम की वेबसाइट ने दी थी। 113 बग्स में से 19 बहुत ही गंभीर थे, जबकि 4 को महत्वपूर्ण बताया गया है। इसके अलावा चार बग्स का हैकर्स ने फायदा उठाया है और दो बग्स तो सार्वजनिक हो गए थे।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट ने जिन एप्स के लिए सिक्योरिटी पैच जारी किया है उनमें माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट एज, चक्रकोर (ChakraCore), इंटरनेट एक्सप्लोरर, ऑफिस, ऑफिस सर्विस, वेब एप्स, विंडोज डिफेंडर, विजुअल स्टूडियो, माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स और माइक्रोसॉफ्ट एप्स फॉर एंड्रॉयड एंड मैक्स शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने इससे पहले फरवरी में 99 बग्स को फिक्स किया है। वहीं जनवरी से अप्रैल 2020 के बीच माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में साल 2019 के मुकाबले 44 फीसदी बग की वृद्धि हुई है। इसकी जानकारी ट्रेंड माइक्रो के जीरो डे इनिशिएटिव (जेडडीआई) ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें