Redmi AirDots S शानदार डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने रेडमी एयरडॉट एस (Redmi Airbuds S) ईयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। इन ईयरबड्स का डिजाइन पिछले एयरडॉट की तरह है। साथ ही कंपनी ने नए ईयरबड्स में मोनो और स्टीरियो जैसे मोड दिए हैं, जिनसे शानदार साउंड क्वालिटी मिलती है। इसके अलावा रेडमी एयरडॉट 2 को भी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर कुछ दिनों पहले स्पॉट किया गया था।
शाओमी ने लेटेस्ट एयरडॉट एस की कीमत 99 चीनी युआन (करीब 1,000 रुपये) रखी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन ईयरबड्स की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
यूजर्स इन ईयरबड्स को सिंगल या फिर पेयर में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसके पेयरिंग फीचर को भी अपग्रेड किया है। इसके अलावा रेडमी एयरडॉट एस में मोनो और स्टीरियो मोड दिए गए हैं, जिनका उपयोग वीडियो देखने के दौरान किया जा सकेगा।
कनेक्टिविटी के लिहाज से शाओमी ने इस ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.0 चिप और 7.2mm का ड्राइवर दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इन ईयरबड्स में स्मार्ट न्वॉइज रिडक्शन के लिए DSP फीचर का सपोर्ट मिला है। वहीं, इन ईयरबड्स की बैटरी लाइफ बिना बॉक्स के 4 घंटे और बॉक्स के साथ 12 घंटे की है। इसके अलावा यह ईयरबड्स वॉइस असिस्टेंट और वन टैप कॉल फीचर से लैस है।