Apple का iPhone SE 2 आज हो सकता है लॉन्च, जानें क्या है खास

अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) अपने लेटेस्ट डिवाइस आईफोन एसई 2 (iPhone SE 2) को आज लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की संभावना एपल के विशेषज्ञों ने जताई है, लेकिन कंपनी ने अब तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को पहले 31 मार्च को पेश किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एपल आईफोन एसई 2 की कीमत 399 डॉलर (करीब 29,000 रुपये) रखेगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एपल आईफोन एसई 2 में 4.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी इस अगामी फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 3 जीबी रैम के साथ ए13 Bionic चिपसेट दे सकती है। वहीं, डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक आईफोन 8 से मिलता जुलता होगा। लेकिन अब तक कैमरा और बैटरी की जानकारी नहीं मिली है।
एपल ने इस फोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। लेकिन मोबाइल पर लगने वाली जीएसटी की दर बढ़ने से इस फोन की कीमत महंगी हो गई है। अब इस फोन को 64,900 रुपये की बजाय 68,300 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिला है। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा, जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। वहीं, यह फोन iOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।