Outook Office के साथ फेसबुक भी पड़ा ठप, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉगिन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Oct 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Microsoft Outook Office and facebook down across the world
Micosoft Outook Office down - फोटो : AMAR UJALA

    माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक ऑफिस एक बार फिर से ठप पड़ गया है। यूजर्स ई-मेल नहीं खोल पा रहे हैं। कई लोगों को लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक एक अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 42 मिनट से लोगों को आउटलुक ऑफिस में दिक्कत आ रही है।

    आउटलुक ऑफिस में 54 फीसदी लोगों को लॉगिन करने में, 35 फीसदी लोगों को वेबसाइट ओपन करने में और 10 फीसदी लोगों को ई-मेल प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है। 11 बजे तक 500 से अधिक लोगों ने आउटलुक ऑफिस के डाउन होने की शिकायत की है।

    विज्ञापन

    फेसबुक में लॉगिन की समस्या

    वहीं कई यूजर्स को फेसबुक के साथ भी दिक्कत आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक यूजर्स को लॉगिन करने, एप ओपन करने और फोटो अपलोडिंग में दिक्कत आ रही है। फेसबुक के साथ लोगों को आज सुबह 8 बजकर 42 मिनट से दिक्कतें आ रही हैं। अधिकतर यूजर्स को लॉगिन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले 29 सितंबर की रात को भी Microsoft 365 करीब एक घंटे तक ठप रहा। Microsoft 365 ठप होने के कारण आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसी कई सेवाएं बंद रहीं। माइक्रोसॉफ्ट ने इस आउटेज के बारे में Microsoft 365 के एडमिन डैशबोर्ड में भी अपडेट किया था।

    पिछले महीने हुए आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि हम अपनी इन सर्विसेज की ट्रैफिक को किसी दूसरे सिस्टम पर ट्रांसफर कर रहे हैं ताकि लोगों को परेशानी ना हो और हम सेवा को जल्द से जल्द शुरू कर सकें, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इस आउटेज की वजह से दुनियाभर के कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से नए यूजर्स को लॉगिन करने में परेशानी हुई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें