Huami Amazfit Neo स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेगी रेट्रो स्टाइल डिजाइन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Sep 2020 03:56 PM IST
Huami Amazfit Neo smartwatch launched in India Rs 2499
Huami Amazfit Neo - फोटो : AMAR UJALA

    भारतीय स्मार्टवॉच बाजार में नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड Amazfit ने अपनी रेट्रो स्टाइल वाली स्मार्टवॉच Amazfit Neo की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। Amazfit Neo को अमेजन इंडिया, मिंत्रा से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है।

    अमेजफिट नीयो में नेविगेशन के लिएबटन दिए गए हैं, हालांकि यह एक कलर डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। कंपनी ने इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 28 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉच में मोनोक्रोम डिस्प्ले है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे 5ATM रेटिंग मिली है।

    इसमें 24x7 हर्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर मिलेगा। इसके अलावा इसमें पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) फीचर भी मिलेगा। अमेजफिट नीयो का मुकाबला हाल ही में लॉन्च Mi Smart Band 5 से होगा। इस वॉच की बिक्री एक अक्तूबर से होगी। यह वॉच ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    यह स्मार्टवॉच स्लीप मॉनिटर और रैपिड आई मूवमेंट ट्रैक करने में भी सक्षम है। यह स्मार्टवॉच 20 मिनट से अधिक के पावरनैप को भी ट्रैक करने में सक्षम है। इसमें 160mAh की बैटरी है जिसे लेकर 28 दिनों के बैकअप का दावा है। वहीं पावरसेविंग मोड में 37 दिनों के बैकअप दावा किया जा रहा है। वॉच का वजन 32 ग्राम है और इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। वॉच पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें