Google Nest ऑडियो स्मार्ट स्पीकर हुआ लॉन्च, मिलेगा 50% अधिक BASS

गूगल ने पिक्सल 5 स्मार्टफोन के साथ अपना नया स्पीकर Nest Audio भी लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा बुधवार को आयोजित हुए इवेंट में गूगल ने गूगल टीवी प्रोडक्ट भी पेश किया है। बता दें कि गूगल नेस्ट ऑडियो गूगल होम का अपग्रेडेड वर्जन है। गूगल का दावा है कि नए स्पीकर में पहले के मुकाबले बेहतर ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा। इसकी डिजाइन फैब्रिक की है और इसे 70 फीसदी रिसाइकल प्लास्टिक से बनाया गया है।
Google Nest Audio की कीमत
Google Nest Audio की कीमत $99.99 यानी करीब 7,400 रुपये है, हालांकि भारतीय कीमत के बारे में गूगल ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। पांच अक्तूबर से इसकी बिक्री अमेरिका, कनाडा और भारत में, जबकि अन्य 21 देशों में इसकी बिक्री 15 अक्तूबर से शुरू होगी। भारत में इस स्मार्ट स्पीकर की बिक्री फ्लिपकार्ट और तमाम रिटेल स्टोर से होगी। यह स्पीकर चॉक, चारकोल, सेज, सैंड और स्काई कलर वेरियंट में मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Google Pixel 5, Pixel 4a 5G स्मार्टफोन हुए लॉन्च, मिला वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Google Nest Audio की स्पेसिफिकेशन
गूगल के इस नए स्मार्ट स्पीकर के फीचर्स की बात करें तो इसमें गूगल होम के मुकाबले 50 फीसदी अधिक बास और 75 फीसदी ज्यादा आवाज मिलेगी। इसमें 75mm का वूफर, 19mm का ट्वीटर, 3 माइक्रोफोन, 2-स्टेज माइक म्यूट स्विच, क्वॉडकोर रैम, डुअल बैंड वाई-फाई, टच कंट्रोल, इनबिल्ट क्रोमकास्ट और ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा।
गूगल ने कहा है कि Nest Audio में एक खास फीचर है जो कंटेंट के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी और वॉल्युम को अपने आप एडजस्ट करता है। इसमें ऑडियो ट्रांसफर का भी फीचर है यानी आप गूगल होम और नेस्ट स्पीकर के बीच ऑडियो ट्रांसफर कर सकते हैं।