Meta AI: मेटा एआई अब हिंदी में भी लॉन्च हुआ, चैटजीपीटी की छुट्टी तय, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Jul 2024 03:22 PM IST
सार

Meta AI को अब आप हिंदी में WhatsApp, Instagram, Messenger और Facebook पर एक्सेस कर सकते हैं। हिंदी के अलावा यह हिंदी रोमन, फ्रेंच, जर्मन, इतावली, स्पैनिश और पुर्तगाली भाषा को भी सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Meta AI available in Hindi and 6 other new languages here how to use
WhatsApp Meta AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक लंबे इंतजार के बाद मेटा एआई (Meta AI) अब हिंदी में लॉन्च हो गया है। अब आप आसानी से व्हाट्सएप पर Meta AI को हिंदी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले यह सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध था। Meta AI अब हिंदी के अलावा 6 अन्य भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा और यूजर्स के सवालों के जवाब देगा। Meta AI के हिंदी में लॉन्च होने के बाद ओपनएआई के चैटजीपीटी की छुट्टी तय है, क्योंकि Meta AI का एक्सेस आसान है।

    Meta AI को अब आप हिंदी में WhatsApp, Instagram, Messenger और Facebook पर एक्सेस कर सकते हैं। हिंदी के अलावा यह हिंदी रोमन, फ्रेंच, जर्मन, इतावली, स्पैनिश और पुर्तगाली भाषा को भी सपोर्ट करेगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग में दी है।

    विज्ञापन

    भारत में हिंदी के लिए सबसे ज्यादा चैटजीपीटी का इस्तेमाल होता है लेकिन उसके लिए आपको अलग से अकाउंट बनाना होता है, जबकि Meta AI को इस्तेमाल करने के लिए किसी अकाउंट को बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप अपने व्हाट्सएप, फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। Meta AI का हिंदी में लॉन्च होना भारत में चैटजीपीटी के यूजर्स की संख्या को प्रभावित कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें