काम की बात: जियो, एयरटेल और वोडा के 84 दिनों वाले सभी प्लान, रिचार्ज से पहले देखें लिस्ट
विज्ञापन

हाल ही में देश की तीन बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं। रिलायंस जियो से लेकर वोडाफोन आइडिया और एयरटेल सभी ने अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। Jio, Vi, Airtel के टैरिफ प्लान की कीमतों में 600 रुपये तक का इजाफा हुआ है। टैरिफ की कीमतें बढ़ाने की शुरुआत रिलायंस जियो ने की और उसके बाद एयरटेल ने और फिर वोडाफोन आइडिया ने अपने नए प्लान की लिस्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों की वैधता वाले सभी प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

रिलायंस जियो के 84 दिनों वाले टॉप-5 प्लान
- 479 रुपये का प्लान- यह रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला है। यह प्लान उनके लिए है जिन्हें डाटा की जरूरत बहुत कम है। इसमें आपको कुल 6 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 मैसेज मिलेंगे।
- 799 रुपये का प्लान- जियो के इस प्लान में 84 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
- 889 रुपये का प्लान- रिलायंस जियो का यह प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और अनलिमिटेड 5जी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- 1028 रुपये का प्लान- इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 5जी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ Swiggy One Lite का तीन महीने के लिए सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- 1029 रुपये का प्लान- यह प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसमें 84 दिनों के लिए प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एयरटेल के 84 दिनों वाले टॉप प्लान
- 509 रुपये का प्लान- एयरटेल का यह सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान है। इस प्लान के साथ कुल 6 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
- 859 रुपये का प्लान- यह 84 दिनों की वैधता वाला दूसरा सबसे सस्ता प्लान है जिसमें हर रोज 1.5 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड 5जी मिलता है।
- 979 रुपये का प्लान- एयरटेल के इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5 जी डाटा और कॉलिंग के साथ airtel xstream play का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- 1199 रुपये का प्लान- एयरटेल का यह प्लान रोज 2.5 जीबी डाटा के साथ आता है। इसमें 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप और airtel xstream play का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Alert: हैकर्स के निशाने पर Telegram, कंपनी ने कहा- जितना जल्दी हो सके एप को करें अपडेट
- फिर से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान, 15% तक बढे़ंगी कीमतें
- Tech News: अब WhatsApp से ही शेयर कर सकेंगे हेवी फाइल, नहीं होगी किसी एप की जरूरत
- Budgets 2024: टेलीकॉम आइटम होंगे महंगे, सरकार ने 5% बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी