Meta Llama 3.1 405B: मेटा ने लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा एआई मॉडल, 150 टेस्ट कर चुका है पास
Llama 3.1 405B को लॉन्च करने से पहले 150 बेंचमार्क टेस्ट हुआ है जिसमें यह पास हुआ है। Meta के इस AI मॉडल गणित में 96.8 अंक, GPT-4 ने 94.2 अंक, GPT-4o ने 96.1 और Claude 3.5 Sonnet ने 96.4 अंक हासिल किए हैं।

विस्तार
Meta ने अपने सबसे बड़े एआई मॉडल Llama 3.1 405B को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने यह भी कहा है कि यह ओपन सोर्स मॉडल है जिसका मुकाबला GPT-4, GPT-4o और Claude 3.5 Sonnet जैसे मॉडल के साथ होगा। मेटा ने पहले लॉन्च हुए Llama 3 8B और 70B AI को भी अपग्रेड किया गया है।
नया वर्जन 1,28,000 टोकन को सपोर्ट करता है। इसे जेनरल नॉलेज, संचालनशीलता, गणित, डिवाइस का इस्तेमाल और कई भाषाओं में अनुवाद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 405B, 405 बिलियन के पैरामीटर पर काम करता है जो कि अब तक का सबसे ज्यादा पैरामीटर वाला मॉडल है। यह मॉडल अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, इतालवी, पुर्तगाली, हिंदी, स्पेनिश और थाई भाषाओं को सपोर्ट करता है।
Llama 3.1 405B को लॉन्च करने से पहले 150 बेंचमार्क टेस्ट हुआ है जिसमें यह पास हुआ है। Meta के इस AI मॉडल गणित में 96.8 अंक, GPT-4 ने 94.2 अंक, GPT-4o ने 96.1 और Claude 3.5 Sonnet ने 96.4 अंक हासिल किए हैं।
मेटा के सबसे बड़े एआई मॉडल को 16 हजार से अधिक एनवीडिया एच100 जीपीयू के साथ 15 ट्रिलियन से अधिक टोकन पर प्रशिक्षित किया गया था है। यह मॉडल AWS, Nvidia, Databricks, Groq, Dell, Azure, Google Cloud, Snowflake जैसे क्लाउड पर भी उपलब्ध है।
- काम की बात: जियो, एयरटेल और वोडा के 84 दिनों वाले सभी प्लान, रिचार्ज से पहले देखें लिस्ट
- Alert: हैकर्स के निशाने पर Telegram, कंपनी ने कहा- जितना जल्दी हो सके एप को करें अपडेट
- फिर से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान, 15% तक बढे़ंगी कीमतें
- Tech News: अब WhatsApp से ही शेयर कर सकेंगे हेवी फाइल, नहीं होगी किसी एप की जरूरत