दूसरे चरण की वोटिंग आज: गूगल ने बनाया डूडल, 88 सीटों पर हो रहा मतदान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Apr 2024 09:38 AM IST
सार

दूसरे चरण की वोटिंग में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Second Phase voting google makes doodle
Google Doodle - फोटो : Google

    विस्तार

    आज यानी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण की वोटिंग में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

    इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से वोट करने की अपील की है। आज की इस वोटिंग में 1,198 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। वहीं, मणिपुर लोकसभा के भी चार उम्मीदवारों को जोड़ें तो कुल संख्या 1,202 हो जाती है।

    विज्ञापन

    गूगल के आज के डूडल का नाम भारत का आम चुनाव 2024 है। गूगल डूडल में उस शख्स का एक हाथ दिख रहा है जिसने वोटिंग की है। उंगली पर स्याही के निशान लगे हैं जो कि वोट डालने के बाद लगाई जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले 19 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान भी गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया था। गूगल तमाम बड़े मौके और दिवस पर इस तरह का डूडल बनाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें