WhatsApp: नए फोन में व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर करने का झंझट खत्म, सिर्फ क्यूआर कोड से हो जाएगा काम
अक्सर लोग नया फोन लेने के बाद व्हाट्सएप चैट को कैसे ट्रांसफर करें। इस परेशानी से बचने के लिए आप क्यूआर कोड का सहारा ले सकते हैं। जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

विस्तार
व्हाट्सएप नियमित समय पर अपने यूजर्स के लिए एडवांस फीचर्स लाता रहता है। मेटा के अधीन आने वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोग इस एप के जरिए चैटिंग, अहम दस्तावेज और कई निजी जानकारियों को भी शेयर करते हैं। मगर लोग अ्क्सर अपने फोन को बदलते हैं तो उनके सामने एक बड़ी परेशानी होती है कि वह अपने कीमती डेटा को कैसे नए फोन में ट्रांसफर करें। यहां जानिए आप कैसे एंड्रॉयड और आईओएस पर अपनी चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर कर सकते हैं।
अपने पुराने फोन की चैट हिस्ट्री को बिना किसी बैकअप और क्लाउड सर्विस के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सएप की चैट हिस्ट्री को एक क्यूआर कोड स्कैन करके नए फोन में ट्रांसफर किया जा सकता है। इस प्रोसेस के जरिए अधिकतर जानकारी नए फोन में ट्रांसफर हो जाती है। इसमें मैसेज, मीडिया फाइल्स, दस्तावेज, लिंक, वीडियो पेमेंट मैसेज और कॉल हिस्ट्री भी ट्रांसफर हो जाता है।
- अपने पुराने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करें
- व्हाट्सएप की सेटिंग में जाएं।
- फिर चैट्स में जाकर ट्रांसफर चैट्स में जाएं और स्टार्ट पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए फोन में उसी नंबर से व्हाट्सएप नंबर खोलें
- फोन से स्टार्ट पर जाकर ट्रांसफर चैट्स पर क्लिक करें।
- आपकी मंजूरी देने के बाद क्यूआर कोड आ जाएगा। इसके बाद पुराने फोन के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करें।
- ट्रांसफर पूरा होने के बाद डन बटन पर क्लिक करें।
- मुद्दे की बात: आपके फोन में वायरस है या नहीं, कैसे पता चलेगा, पहचानने का तरीका जान लें
- उपलब्धि: फ्लॉप के बाद भी हिट है मेटा का Threads एप, यूजर्स की संख्या 15 करोड़ के पार
- Aadhaar Card Scams: आधार कार्ड स्कैम से हो जाएंगे कंगाल, बचने के लिए करें ये जरूरी काम
- WhatsApp Tips: सिर्फ एक्सपर्ट ही जानते हैं ये छह फीचर्स, चैट लॉक से लेकर बोल्ड-इटैलिक तक हैं लिस्ट में