AI Agent: जैक डॉर्सी ने लॉन्च किया एआई एजेंट Goose, ऑटोमैटिक होगी कोडिंग
यह एजेंट कई बड़े लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) के साथ इंटिग्रेटेड है और विभिन्न एप्लिकेशन और टूल्स से एक्सटेंशन के माध्यम से जुड़ सकता है। वर्तमान में यह मुख्य रूप से इंजीनियरिंग कार्यों को संभाल सकता है, लेकिन कंपनी इसके नॉन-इंजीनियरिंग उपयोग मामलों का भी पता लगा रही है।

विस्तार
जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक ने "Codename Goose" नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट लॉन्च किया। यह कंपनी मोबाइल पेमेंट सिस्टम कैश एप, पॉइंट-ऑफ-सेल सेवा स्क्वायर और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म टाइडल की मूल कंपनी है। अब इसने एक ओपन-सोर्स एआई एजेंट जारी किया है, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी कार्यों को संभाल सकता है। यह एजेंट कई बड़े लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) के साथ इंटिग्रेटेड है और विभिन्न एप्लिकेशन और टूल्स से एक्सटेंशन के माध्यम से जुड़ सकता है। वर्तमान में यह मुख्य रूप से इंजीनियरिंग कार्यों को संभाल सकता है, लेकिन कंपनी इसके नॉन-इंजीनियरिंग उपयोग मामलों का भी पता लगा रही है।
ब्लॉक ने कोडनेम गूज जारी किया
एक ब्लॉग पोस्ट में, डोर्सी के नेतृत्व वाली कंपनी ने "Codename Goose" की घोषणा की। यह एक एआई एजेंट फ्रेमवर्क है, जिसे नए एजेंट बनाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है, जो विशिष्ट कार्यों को निष्पादित कर सकते हैं। चूंकि यह ओपन-सोर्स है, इसे लोकल स्तर पर भी चलाया जा सकता है, जिससे डेटा प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं को कम किया जा सकता है। इसके ओपन-सोर्स फ्रेमवर्क के कारण, यह डेवलपर्स को बहुमुखी क्षमताएं प्रदान करता है। गूज को किसी भी LLM द्वारा संचालित किया जा सकता है, चाहे वह ओपन-सोर्स मॉडल जैसे DeepSeek-R1 हो या प्रॉपर्टी मॉडल जैसे Gemini, Claude, या GPT हो।
Kimi k1.5: एआई टूल का महाकुंभ, डीपसीक और चैटजीपीटी के बाद आया एक और चाइनीज टूल
इसके अतिरिक्त यह एआई एजेंट विभिन्न प्रकार के एक्सटेंशन्स को भी सपोर्ट करता है। ये एक्सटेंशन्स गूज को GitHub, Google Drive, JetBrains IDEs और अन्य टूल्स व एप्लिकेशन से जोड़ने की अनुमति देते हैं। कंपनी ने बताया कि इनमें से कुछ एक्सटेंशन्स पहले से ही एजेंट की डायरेक्टरी में जोड़े जा चुके हैं, जबकि डेवलपर्स नए एक्सटेंशन्स को भी एकीकृत और विकसित कर सकते हैं। विशेष रूप से सभी गूज एक्सटेंशन्स "Model Context Protocol (MCP)" पर आधारित हैं। ब्लॉक ने यह भी बताया कि गूज को लोकल स्तर पर एक डेस्कटॉप एप के रूप में या कमांड-लाइन इंटरफेस (CLI) के माध्यम से उसी कॉन्फिगरेशन के साथ चलाया जा सकता है।
DeepSeek-R1: चीन से जुड़े 80% सवालों के जवाब नहीं दे रहा यह टूल, ऐसे कैसे चलेगा काम
कहां होगा इस्तेमाल
इस एआई एजेंट का प्राथमिक उपयोग कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कार्यों को संभालने में किया जाता है और यह जटिल कमांड्स को पूरा कर सकता है। गूज के कुछ प्रमुख इस्तेमाल में कोड माइग्रेशन (Ember से React, Ruby से Kotlin आदि), फील्ड-आधारित इंजेक्शन से कंस्ट्रक्टर-आधारित इंजेक्शन में कोड बेस का रूपांतरण, परफॉर्मेंस बेंचमार्किंग, Datadog मॉनिटर्स बनाना, फीचर फ्लैग्स को जोड़ना या हटाना आदि शामिल हैं।
- DeepSeek-R1: चीन से जुड़े 80% सवालों के जवाब नहीं दे रहा यह टूल, ऐसे कैसे चलेगा काम
- Starlink: भारत सरकार की शर्तों पर राजी हुए एलन मस्क, भारत में जल्द लॉन्च होगा स्टारलिंक इंटरनेट
- Kimi k1.5: एआई टूल का महाकुंभ, डीपसीक और चैटजीपीटी के बाद आया एक और चाइनीज टूल
- WhatsApp: वीडियो नहीं हो रहा प्ले, क्या आपको भी हो रही है व्हाट्सएप में परेशानी?