WhatsApp: वीडियो नहीं हो रहा प्ले, क्या आपको भी हो रही है व्हाट्सएप में परेशानी?
WhatsApp यूजर्स के पास जब कोई अन्य यूजर वीडियो भेज रहा है तो वीडियो डाउनलोड तो हो रहा है लेकिन सिस्टम पर प्ले नहीं हो रहा है। यूजर्स कोThe Video Can't be Played.का मैसेज मिल रहा है। इस समस्या के बारे में मेटा ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विस्तार
WhatsApp यूजर्स को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या से वे लोग ज्यादा जूझ रहे हैं जो डेस्कटॉप पर WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल WhatsApp के वेब वर्जन के यूजर्स को वीडियो प्ले करने में परेशानी हो रही है।WhatsApp के डेस्कटॉप यूजर्स अपने सिस्टम पर वीडियो प्ले नहीं कर पा रहे हैं और पहली नजर में यह समस्या ग्लोबल लग रही है क्योंकि कई लोगों को यह समस्या हो रही है।
WhatsApp यूजर्स के पास जब कोई अन्य यूजर वीडियो भेज रहा है तो वीडियो डाउनलोड तो हो रहा है लेकिन सिस्टम पर प्ले नहीं हो रहा है। यूजर्स कोThe Video Can't be Played.का मैसेज मिल रहा है। इस समस्या के बारे में मेटा ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
WhatsApp में एक और बग है जिसका फायदा उठाकर वन्स व्यू मैसेज को भी बार-बार देखा जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा ने इस बग को फिक्स कर दिया है लेकिन हमारी जांच में यह बग फिक्स नहीं हुआ है। हम अभी भी व्यू वन्स मैसेज को आराम से देख सकते हैं।
'व्यू वंस' फोटो या मीडिया को फिर से देखने के लिए, जिसे एक बार खोलकर चैट में बंद कर दिया गया था। iOS उपयोगकर्ताओं को सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज और डेटा विकल्प चुनना पड़ता था और फिर 'मैनेज स्टोरेज' पर जाना होता था। वहां से उपयोगकर्ता उस संपर्क को खोजकर, जिसने यह मीडिया भेजा था, उनके नाम पर टैप करके उनकी स्टोरेज डिटेल्स देख सकते थे। जब मीडिया को 'Newest' के आधार पर क्रमबद्ध किया जाता था, तो पहले देखे गए 'व्यू वंस' मीडिया टॉप पर दिखाई देते थे।
- Satellite Calling: इस फोन के लिए नहीं होगी टावर की जरूरत, स्टारलिंक के साथ हुई साझेदारी
- X Money: एलन मस्क की पेमेंट सर्विस लॉन्च, बैंक अकाउंट से पैसे कर सकेंगे ट्रांसफर
- Alert: WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर बंद किया इन फोन का सपोर्ट, अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
- XChat: एलन मस्क लॉन्च करेंगे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप, व्हाट्सएप से होगा मुकाबला