Kimi k1.5: एआई टूल का महाकुंभ, डीपसीक और चैटजीपीटी के बाद आया एक और चाइनीज टूल
अभी बाजार OpenAI के o1 मॉडल की तुलना में DeepSeek-R1 की क्षमताओं को समझने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच एक नया खिलाड़ी Kimi k1.5 मैदान में उतर चुका है। यह नया AI मॉडल OpenAI के GPT-4o और Claude 3.5 Sonnet को कई महत्वपूर्ण बेंचमार्क में पीछे छोड़ चुका है।

विस्तार
एआई टूल के क्षेत्र में अब टूल की बाढ़ आने वाली है। हाल ही में चीन की कंपनी डीपसीक ने अपने एआई टूल DeepSeek-R1 को लॉन्च करके पूरी दुनिया को हिला दिया और अब एक और चाइनीज स्टार्टअप ने अपने एआई टूल Kimi k1.5 को लॉन्च किया है जिसने अमेरिकी टेक कंपनियों की नींद उड़ा दी है। अभी बाजार OpenAI के o1 मॉडल की तुलना में DeepSeek-R1 की क्षमताओं को समझने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच एक नया खिलाड़ी Kimi k1.5 मैदान में उतर चुका है। यह नया AI मॉडल OpenAI के GPT-4o और Claude 3.5 Sonnet को कई महत्वपूर्ण बेंचमार्क में पीछे छोड़ चुका है।
Kimi k1.5 क्या है?
Kimi k1.5, बीजिंग स्थित AI स्टार्टअप Moonshot AI द्वारा विकसित नवीनतम मॉडल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल OpenAI के o1 मॉडल के बराबर या उससे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। Kimi k1.5 को गणित, कोडिंग और मल्टीमॉडल क्षमताओं में o1 से बेहतर बताया जा रहा है।
यह DeepSeek-R1 से उन्नत है क्योंकि यह टेक्स्ट, फोटो और वीडियो जैसे मल्टीमॉडल इनपुट को प्रोसेस कर सकता है। इसे अमेरिका में बनाए गए एआई मॉडल्स की तुलना में कम लागत पर विकसित किया गया है। Kimi k1.5 को Kimi.ai प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है और इसे o1 का पहला सच्चा प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।
Kimi k1.5 की विशेषताए: GPT-4o और Claude 3.5 Sonnet से बेहतर?
Kimi k1.5 केवल एक AI मॉडल नहीं है, बल्कि इसे "रीइन्फोर्समेंट लर्निंग (RL) और मल्टीमॉडल रीजनिंग में बड़ी छलांग" बताया जा रहा है। यह टेक्स्ट, विजुअल डेटा और कोड को एक साथ प्रोसेस कर सकता है। वीडियो, फोटो और टेक्स्ट डेटा के संयोजन से अधिक जटिल समस्याओं को हल कर सकता है। Kimi लंबी और जटिल गणितीय समस्याओं को हल करने में सक्षम है। यह स्टेटिक डेटा सेट्स पर निर्भर नहीं है बल्कि एक्सप्लोरेशन और रिवार्ड सिस्टम के जरिए सीखता है।
- WhatsApp: वीडियो नहीं हो रहा प्ले, क्या आपको भी हो रही है व्हाट्सएप में परेशानी?
- Satellite Calling: इस फोन के लिए नहीं होगी टावर की जरूरत, स्टारलिंक के साथ हुई साझेदारी
- X Money: एलन मस्क की पेमेंट सर्विस लॉन्च, बैंक अकाउंट से पैसे कर सकेंगे ट्रांसफर
- Alert: WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर बंद किया इन फोन का सपोर्ट, अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल