Johannesburg G20: दक्षिण अफ्रीका में टेक फाउंडर्स से मिले पीएम मोदी, जानिए मीटिंग के बाद क्या बोले उद्यमी

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 22 Nov 2025 03:57 PM IST
सार

Indian Origin Tech Founders:

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात की। जिसके बाद एंटरप्रेन्योर्स ने कहा कि पीएम मोदी ने एक पॉलिटिकल लीडर नहीं, बल्कि असली टेक विजनरी की तरह बात की।

विज्ञापन
Indian Entrepreneurs, South Africa PM Meeting, PM Narendra Modi, G20 Meeting South Africa, BRICS Summit
जोहान्सबर्ग में भारतीय एंटरप्रेन्योर्स से मिले पीएम मोदी। - फोटो : X@NARENDRAMODI

    विस्तार

    दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में शुक्रवार रात एक ऐसी मुलाकात हुई, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय मूल के चुनिंदा टेक एंटरप्रेन्योर्स से मिले, इसे 'काम की बातचीत' नाम दिया गया।

    यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक मीटिंग नहीं, बल्कि एक ऐसा सेशन था, जिसमें फिनटेक से लेकर मेडिकल टेक तक, यात्रा से लेकर सोशल मीडिया तक, हर सेक्टर पर बात हुई।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Russia Robot: 'ग्रीन' ह्यूमनॉइड रोबोट ने डांस कर किया पुतिन का स्वागत, कुछ दिन पहले इस वजह से उड़ा था मजाक

    टेक कनेक्ट मजबूत करने को कहा

    जोहान्सबर्ग में भारतीय एंटरप्रेन्याेर्स से बातचीत करते पीएम मोदी।
    जोहान्सबर्ग में भारतीय एंटरप्रेन्याेर्स से बातचीत करते पीएम मोदी। - फोटो : X@NARENDRAMODI

    ऐसा लगा हमसे टेक फांउडर बात कर रहा...जतिन भाटिया

    जोहान्सबर्ग में भारतीय एंटरप्रेन्याेर्स से बातचीत करते पीएम मोदी।
    जोहान्सबर्ग में भारतीय एंटरप्रेन्याेर्स से बातचीत करते पीएम मोदी। - फोटो : X@NARENDRAMODI

    इस मुलाकात के बाद सोशल-मीडिया और ट्रैवल-प्लेटफॉर्म Explugger के संस्थापक टेक फाउंडर जतिन भाटिया ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि आठ उद्यमियों को बुलाया गया था, पर इस दौरान सबसे खास बात थी कि पीएम मोदी से बात करके यह नहीं लगा कि हम किसी स्टेट हेड से बात कर रहे हैं, उन्होंने हमसे टेक फाउंडर की तरह बात की। जतिन भाटिया ने बताया कि उनका एप 75 देशों के 2 करोड़ यूजर्स के साथ ट्रैवलर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। जैसे ही मैंने ये बात बताई मोदी जी ने तुरंत सवाल पूछने शुरू किए। उनके सवाल टेक्निकल, प्रैक्टिकल और फ्यूचर-रेडी थे। सच कहूं तो उस समय वह राजनेता नहीं, बल्कि एक विजनरी फाउंडर लगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें