Russia Robot: 'ग्रीन' ह्यूमनॉइड रोबोट ने डांस कर किया पुतिन का स्वागत, कुछ दिन पहले इस वजह से उड़ा था मजाक

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 22 Nov 2025 09:31 PM IST
सार

Green Robot: 'ग्रीन' ह्यूमनॉइड रोबोट ने Sberbank एग्जीबिशन में राष्ट्रपति पुतिन का किया स्वागत। जिसके 'स्मूद मूवमेंट्स' देख पुतिन बोले- बहुत सुंदर।

विज्ञापन
After being mocked   few days ago green  humanoid robot danced welcome President Putin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : X

    विस्तार

    रूस के सबसे बड़े बैंक Sberbank ने एक हाई-प्रोफाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की नई टेक्नोलॉजी, एआई सिस्टम व भविष्य के रोबोटिक प्लान को देखा। इस मौके पर खास बात यह रही कि पुतिन का स्वागत एक ह्यूमनॉइड एआई रोबोट ने डांस करके किया, जिसका नाम ग्रीन था।

    इतना ही नहीं ग्रीन ने पुतिन को अपना परिचय भी दिया, उसने कहा मेरा नाम ग्रीन है और मैं रूस का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट हूं। बताया कि वह पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है और दिखने व आवाज में इंसानों जैसा है। पुतिन इस दौरान मुस्कुराते रहे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Meta: मेटा को मीडिया संस्थानों को चुकाने होंगे 481 मिलियन यूरो, डेटा के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई

    डांस देखकर कहा..बहुत सुंदर

    बातचीत के बाद, 'ग्रीन' ने अपना पसंदीदा संगीत बजाया और राष्ट्रपति पुतिन के सामने डांस करना शुरू कर दिया। इस पूरे कार्यक्रम को स्टेट टीवी पर भी टेलीकास्ट किया गया। रोबोट के डांस में ग्रेस और स्मूद मूवमेंट्स थी, जो यह दर्शाती हैं कि रूसी रोबोटिक्स ने अपनी पिछली कमियों को दूर कर लिया है। रोबोट का सफल प्रदर्शन और डांस देखकर पुतिन मुस्कुराए और उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने 'ग्रीन' का डांस देखकर कहा, बहुत सुंदर। एक्सपर्ट्स इसे रूस के लिए एक बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं, जो दर्शाता है कि रूस ह्यूमनॉइड रोबोट्स के विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लड़खड़ा कर गिर गया था आइडॉल

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepic

    यह सफल प्रदर्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ ही दिन पहले रूस को एक बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। रूस का पहला ह्यूमनॉइड एआई रोबोट आइडॉल अपने लॉन्च के दौरान मंच पर लड़खड़ाया और जमीन पर गिर पड़ा था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रूस के रोबोट का खूब मजाक उड़ा था। जिसके बाद अब ग्रीन रोबोट के पुतिन के साथ सफल इंटरेक्शन और डांस ने रूस के रोबोटिक कार्यक्रम पर हो रहे सवालों की दिशा पूरी तरह से बदल दी है।

    ये भी पढ़े: मोबाइल IMEI से छेड़छाड़ पर अब सख्त कानून: 3 साल की जेल और 50 लाख रुपये जुर्माना, DoT ने जारी की बड़ी चेतावनी

    इस एग्जीबिशन में Sberbank ने अन्य तकनीकी नवाचारों को भी प्रदर्शित किया। इसमें एक स्मार्ट कैश मशीन भी शामिल थी, जो कैमरे और सेंसर की मदद से ग्राहकों की स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी जैसे कि पल्स, ब्लड प्रेशर आदि को चेक कर सकती है। यह दिखाता है कि रूस भविष्य की टेक्नोलॉजी, खासकर AI और रोबोटिक्स को बैंकिंग और अन्य क्षेत्रों में तेजी से एकीकृत कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें