Employee Monitoring: अब कर्मचारियों पर हर सेकंड नजर रखेगी ये टेक कंपनी, इस सॉफ्टवेयर की लेगी मदद

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Fri, 21 Nov 2025 11:24 PM IST
सार

ProHance Tool:

IT कंपनी ने कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नया मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया है। इस कदम से कर्मचारियों में प्राइवेसी और माइक्रो-मैनेजमेंट को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
ProHance monitor employees every second even 5 minutes rest recorded learn what this means
अब हर लैपटॉप पर होगी Cognizant कंपनी की नजर। - फोटो : Freepic

    विस्तार

    IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Cognizant अब कर्मचारियों की डिजिटल गतिविधियों को और नजदीकी से मॉनिटर करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ProHance नाम के वर्कफोर्स प्रोडक्टिविटी टूल का इस्तेमाल करेगी, जो लैपटैप पर हर क्लिक व मूवमेंट को ट्रैक करेगा।

    5 मिनट निष्क्रिय रहने पर लगेगा 'Idle' टैग

    नई नीति के तहत 300 सेकंड यानी की पांच मिनट तक माउस या कीबोर्ड एक्टिविटी न होने पर कर्मचारी को "आइडल" बताया जाएगा। 15 मिनट तक लैपटॉप निष्क्रिय रहने पर स्टेटस बदलकर "अवे फ्रॉम सिस्टम" मार्क हो जाएगा। ये बदलाव पिछले एक महीने से धीरे-धीरे कर्मचारियों पर लागू किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Tech: एक्टिविटी ट्रैकिंग टूल को ऐसे चूना लगाते हैं टेक वर्कर्स, ये गजब का जुगाड़ देख चकरा जाएगा आपका सिर

    मॉनिटरिंग लेकर उठ रहे सवालों को देखते हुए कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस डेटा का इस्तेमाल Performance Evaluation में नहीं होगा। कॉग्निजेंट स्पोक्सपर्सन के अनुसार, यह सिस्टम क्लाइंट प्रोसेस को समझने और एक्टिविटी डिटेक्ट करने के लिए है, न कि कर्मचारियों को रेट करने के लिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि ट्रैकिंग तभी होगी जब कर्मचारी सहमति देंगे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ProHance ट्रेनिंग मॉड्यूल को अनिवार्य बनाया गया और कर्मचारियों को जारी रखने के लिए “I Agree” क्लिक करना पड़ा। कई कर्मचारियों ने इसे जबरन कंसेंट भी बताया।

    ये भी पढ़े: Microsoft: सत्य नडेला ने AI को लेकर कर्मचारियों को चेताया, बोले- नए सिरे से नहीं सोचे तो...

    उद्योग में आम हो रहा है माइक्रो-ट्रैकिंग

    Cognizant अकेली कंपनी नहीं है। Wipro सहित कई बड़े IT संगठन भी इसी तरह के प्रोडक्टिविटी टूल्स इस्तेमाल कर रहे हैं। IT सेक्टर में हाइब्रिड और वर्क फ्रॉम होम मॉडलों के बाद इस तरह की निगरानी तेजी से बढ़ी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें