WhatsApp Tips: सिर्फ एक्सपर्ट ही जानते हैं ये छह फीचर्स, चैट लॉक से लेकर बोल्ड-इटैलिक तक हैं लिस्ट में
अधिकतर लोग WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए करते हैं। WhatsApp में कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जिनकी मदद से आप अपने WhatsApp को सिक्योर, स्टाइलिश और फास्ट बना सकते हैं। बहुत कम ही लोगों को WhatsApp के इन फीचर्स के बारे में जानकारी है। आइए जानते हैं...

WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा मैसेज एप है। दुनिया में करीब 2 अरब से भी अधिक लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। WhatsApp का इस्तेमाल ऑफिस से लेकर पर्सनल यूज तक में हो रहा है, हालांकि अधिकतर लोग WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए करते हैं। WhatsApp में कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जिनकी मदद से आप अपने WhatsApp को सिक्योर, स्टाइलिश और फास्ट बना सकते हैं। बहुत कम ही लोगों को WhatsApp के इन फीचर्स के बारे में जानकारी है। आइए जानते हैं...

Disappearing messages-
यह WhatsApp का अहम फीचर है। इसका इस्तेमाल आप ग्रुप और पर्सनल दोनों चैट के लिए कर सकते हैं। इस ऑन करने के बाद एक तय समय के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि स्टोरेज बची रहेगी।

Make text italic-
इस फीचर का इस्तेमाल करते हुआ आप किसी टेक्स्ट (शब्द) को इटैलिक यानी तिरछे तरीके से लिख सकते हैं। इसके लिए आपको टेक्स्ट लिखने के बाद भेजने से पहले उसे सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद फॉर्मेट पर क्लिक करके italic पर क्लिक करना होगा। इसी तरह आप बोल्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- काम की बात: एक नंबर दो बार सेव होने से परेशान? एक क्लिक में सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट ऐसे करें मर्ज
- कैसे AI हर सेक्टर में छोड़ रहा है अपनी छाप
- Cyber Fraud: CBI ऑफिसर बन रिटायर्ड डायरेक्टर को बनाया शिकार, ठगे 25 करोड़ रुपये
- WhatsApp: व्हाट्सएप ने आईओएस यूजर्स को दी बड़ी खुशखबरी, जानें पासकी फीचर की सारी डिटेल