Air Quality Index: अब एक क्लिक में देख सकेंगे अपने शहर के वायु प्रदूषण का स्तर, गूगल ला रहा नया फीचर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 24 Oct 2023 10:47 AM IST
सार

गूगल एक नया फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से आप गूगल डिस्कवर में अपने शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) देख सकते हैं।

विज्ञापन
how to check air quality index at my city with google discover will start showing soon
air quality index - फोटो : istock

    विस्तार

    Air Quality Index:

    देश में मौसम ठंडा होने के साथ ही प्रदूषण का प्रभाव भी बढ़ने लगा है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण पहले ही बढ़ना शुरू हो गया है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया है। बाहर जाने से पहले हवा की गुणवत्ता की जांच करना महत्वपूर्ण है, ताकि आप अपनी बाहरी गतिविधियों की योजना बना सकें। इसके लिए गूगल एक नया फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से आप गूगल डिस्कवर में अपने शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) देख सकते हैं।

    गूगल ला रहा नया फीचर

    9to5Google की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोगों की मदद करने के लिए, गूगल कथित तौर पर यूजर्स को वायु गुणवत्ता को ट्रैक करने में मदद करने की योजना बना रहा है, जो प्रदूषित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक बढ़िया फीचर होगा।

    विज्ञापन

    प्लेटफार्म iOS और Android दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर डिस्कवर टैब में AQI कार्ड को व्यापक रूप से रोल आउट कर रहा है। यूजर्स को जल्द ही यह नया टैब गूगल एप में दिखाई देगा, जो होम स्क्रीन के बाईं ओर मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा अभी तक टैबलेट या पिक्सल फोल्ड पर उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें