Scam: ऑनलाइन नौकरी खोज रहा था युवक, लगा ₹6.4 लाख का चूना, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 23 Oct 2023 02:44 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के अनुसार, ये घोटालेबाज ऐसे लोगों को शिकार बनाते हैं जो जरूरतमंद और हताश होते हैं। घोटालेबाज अक्सर नौकरी के लिए आवेदन के लिए पैसे की मांग करते हैं या संवेदनशील जानकारी मांगते हैं।

विज्ञापन
Chandigarh man loses over Rs 6.4 lakh in scam after upload resume on multiple job search sites
Job Scam - फोटो : iStock

    विस्तार

    जॉब सर्च पोर्टल पर बायोडाटा अपलोड करना इन दिनों रोजगार खोजने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है। लेकिन ऑनलाइन जॉब खोजना और बायोडाटा अपलोड करना अब सुरक्षित नहीं रहा है। आपकी एक गलती आपको बड़ा नुकसान करवा सकती है। घोटालेबाज फर्जी नौकरी लिस्टिंग पोस्ट करके नौकरी चाहने वालों को निशाना बना रहे हैं। इस साल फरवरी में CNET की एक रिपोर्ट में एक साइबर सुरक्षा कंपनी के शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि ये घोटालेबाज ऐसे लोगों को शिकार बनाते हैं जो जरूरतमंद और हताश होते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि घोटालेबाज अक्सर नौकरी के लिए आवेदन के लिए पैसे की मांग करते हैं या संवेदनशील जानकारी मांगते हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। पीड़ित को विभिन्न जॉब सर्च पोर्टल पर अपना बायोडाटा अपलोड करने पर 6 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

    ये है पूरा मामला

    एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन गुप्ता नाम के पीड़ित ने विभिन्न जॉब सर्च पोर्टल पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। पीड़ित ने कहा कि 22 जून को उसे एक व्यक्ति का फोन आया जिसने दावा किया कि वे एक राष्ट्रीय मीडिया समूह से हैं और उनके पास एक जॉब है। उस व्यक्ति ने इंटरव्यू कराने के लिए शुल्क के रूप में 6,500 रुपये की भी मांग की।

    विज्ञापन

    कॉल को सही मानकर पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें पाठ्यक्रम, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण और आईटी प्रशिक्षण के बहाने भुगतान करने के लिए कहा गया। पीड़ित में 6.4 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया और आखिरकार उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी मिल गया। अब पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें