Grok AI: अपडेट हुआ एलन मस्क का एआई टूल, अब पुरानी बातें भी रखेगा याद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Apr 2025 03:16 PM IST
सार

Grok अब आपकी पुरानी बातचीत से कुछ अहम बातें याद रखेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपने एक बार Grok से वर्कआउट प्लान बनवाया और बताया कि आपको कार्डियो पसंद है, तो अगली बार जब आप फिटनेस से जुड़ा कोई सवाल पूछेंगे, तो Grok उस जानकारी को ध्यान में रखकर ही सुझाव देगा।

विज्ञापन
Grok Gets New Memory Feature to Offer Personalised Replies
Grok AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Elon Musk की AI कंपनी xAI ने अपने चैटबॉट Grok के लिए एक नया और खास मेमोरी फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब Grok आपकी पिछली बातचीत को याद रखेगा और उसी के आधार पर आपको ज्यादा पर्सनलाइज और समझदारी भरे जवाब देगा। ठीक वैसे ही जैसे OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini में होता है, अब Grok भी आपकी पसंद-नापसंद और आदतों को ध्यान में रखते हुए आपके सवालों के जवाब देगा।

    Grok अब आपकी पुरानी बातचीत से कुछ अहम बातें याद रखेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपने एक बार Grok से वर्कआउट प्लान बनवाया और बताया कि आपको कार्डियो पसंद है, तो अगली बार जब आप फिटनेस से जुड़ा कोई सवाल पूछेंगे, तो Grok उस जानकारी को ध्यान में रखकर ही सुझाव देगा।

    विज्ञापन

    आपके डाटा और प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए xAI ने इसमें खास सिस्टम जोड़ा है। जब भी कोई जवाब पुरानी बातचीत पर आधारित होगा, तो जवाब के नीचे "Referenced Chats" नाम का एक छोटा सा आइकन दिखेगा। इस आइकन पर टैप करके आप देख सकेंगे कि कौन-सी पुरानी जानकारी इस जवाब में इस्तेमाल हुई है। आप चाहें तो उन मेमोरी को वहीं से डिलीट भी कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा वेब पर उपलब्ध है, एंड्रॉयड एप पर जल्दी ही जोड़ी जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें