Alert: हैकर्स के निशाने पर लाखों वाई-फाई राउटर, कभी भी हो सकते हैं हैक, CERT-In ने दी चेतावनी
CERT-In के मुताबिक इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके राउटर में लॉगिन कर सकते हैं और डाटा भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा लॉगिन आईडी और पासवर्ड को भी बदला जा सकता है। यदि आपको जानकारी ना हो तो बता दें कि वाई-फाई राउटर एक ऐसी डिवाइस है जो करीब 100 मीटर के रेंज में वायरलेस इंटरनेट उपलब्ध कराती है।

विस्तार
यदि आपके भी घर में वाई-फाई इंटरनेट लगा हुआ है तो आपके लिए बड़ी खबर है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने वाई-फाई राउटर्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। CERT-In ने कहा है कि तमाम ब्रांड्स के वाई-फाई राउटर को लेकर कहा है कि इन राउटर में उच्च स्तर की खामियां हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।
CERT-In के मुताबिक इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके राउटर में लॉगिन कर सकते हैं और डाटा भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा लॉगिन आईडी और पासवर्ड को भी बदला जा सकता है। यदि आपको जानकारी ना हो तो बता दें कि वाई-फाई राउटर एक ऐसी डिवाइस है जो करीब 100 मीटर के रेंज में वायरलेस इंटरनेट उपलब्ध कराती है।
CERT-In ने कहा है कि यह बग टीपी लिंक के राउटर में है। भारत में सबसे ज्यादा इसी राउटर का इस्तेमाल होता है। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आर्बिट्रेरी कोड को एक्सेस कर सकते हैं और राउटर से कनेक्टेड डिवाइस से भी छेड़छाड़ कर सकते हैं। CERT-In के मुताबिक यह बग इतना बड़ा है कि राउटर में बिना पासवर्ड भी लॉगिन किया जा सकता है।
- काम की खबर: पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, मोबाइल से ही ऐसे पता करें
- WWDC 2024: 10 जून से शुरू होगा एपल का डेवलपर कॉन्फ्रेंस, iOS 18 होगा लॉन्च
- WhatsApp Group Scam: भारत में बहुत तेजी से फैल रहा यह स्कैम, एक गलती और अकाउंट खाली
- Aadhar Pan link: आधार से पैन जोड़ने का आखिरी मौका 31 मई तक, घर बैठे ऐसे करें लिंक