Parcel Scam: सरकार ने लोगों से की यह अपील, पार्सल स्कैम से बचने के तरीके भी बताए
ये कॉल अक्सर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के नाम से आते हैं। इसमें माइक्रोसॉफ्ट भी सहयोग कर रहा है। हाल ही में सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट की मदद से पार्सल स्कैम और डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल 1,000 से अधिक स्काईप आईडी को ब्लॉक किया है।

विस्तार
भारत में पार्सल स्कैम बहुत ही तेजी से फैल रहा है। पार्सल स्कैम के तहत अभी तक हजारों लोगों को निशाना बनाया गया है और करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। अब सरकार ने पार्सल स्कैम के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और दूरसंचार विभाग (DoT) भारत के बाहर से आने वाली स्पूफ कॉल को रोकने के लिए एकजुट हो गए हैं।
ये कॉल अक्सर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के नाम से आते हैं। इसमें माइक्रोसॉफ्ट भी सहयोग कर रहा है। हाल ही में सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट की मदद से पार्सल स्कैम और डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल 1,000 से अधिक स्काईप आईडी को ब्लॉक किया है।
पार्सल स्कैम एक नया तरह का स्कैम है। इसमें साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि वे एनसीबी, सीबीआई या कस्टम विभाग के अधिकारी बोल रहे हैं। ये ठग व्हाट्सएप डीपी में इन एजेंसियों के किसी अधिकारी की फोटो भी लगा लेते हैं ताकि लोगों को भरोसा हो जाए। उसके बाद ये लोगों से कहते हैं कि उनके नाम से सिम कार्ड, पासपोर्ट आदि बरामद हुए हैं और मनी लॉन्ड्रिंग भी की जा रही है।
- AI Overview: गूगल के एआई ने बराक ओबामा को कहा मुस्लिम, सुंदर पिचाई ने कहा- क्या बकवास है
- मुद्दे की बात: बड़े ही काम का है यह सरकारी मोबाइल एप, खाने की चीज में मिलावट की कर सकेंगे शिकायत
- iOS Bug: पुरानी डिलीट हुई फोटोज क्यों आई गई थीं वापस, एपल ने बताई वजह
- Mumbai: साइबर ठगों ने हाईकोर्ट के जज को लगाया 50 हजार रुपये का चूना, तरीका जानकर हैरान जाएंगे