iOS Bug: पुरानी डिलीट हुई फोटोज क्यों आई गई थीं वापस, एपल ने बताई वजह
एपल ने बग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा है कि करप्ट डाटाबेस के कारण ऐसा हुआ है। एपल के मुताबिक इस बग से आईक्लाउड के फोटोज प्रभावित नहीं हुए हैं यानी जिन लोगों के फोन में ही डिलीट फोटो थे, वही रीस्टोर हुए हैं।

विस्तार
हाल ही में आईफोन यूजर्स की फोटो गैलरी में वे फोटोज भी दिखने लगीं थीं जिन्हें 10 साल पहले डिलीट कर दिया गया था। इसे देखकर आईफोन यूजर्स हैरान हो गए थे कि ऐसा कैसे हो सकता है। करीब एक हफ्ते तक यह पूरा खेल चला और उसके बाद एपल ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि यह कैसे हुआ? आइए जानते हैं...
एपल ने एक बग की पुष्टि करते हुए कहा है कि एक बग के कारण ही ऐसा हुआ है। यह बग iOS 15.5.1 में था। इस बग को फिक्स करने के लिए एपल ने एक अपडेट जारी किया है। एपल ने बग के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा है कि करप्ट डाटाबेस के कारण ऐसा हुआ है। एपल के मुताबिक इस बग से आईक्लाउड के फोटोज प्रभावित नहीं हुए हैं यानी जिन लोगों के फोन में ही डिलीट फोटो थे, वही रीस्टोर हुए हैं।
कई नए यूजर्स ने दावा किया है उनके नए आईफोन में 2010 की डिलीट की गईं तस्वीरें री-स्टोर हुई हैं। एपल ने कहा है कि यह संभव है, क्योंकि हर बार जब यूजर नया फोन लेता है तो पुराने फोन से डाटा बैकअप भी लेता है।
- Mumbai: साइबर ठगों ने हाईकोर्ट के जज को लगाया 50 हजार रुपये का चूना, तरीका जानकर हैरान जाएंगे
- जरूरी बात: स्मार्टवॉच इस्तेमाल करते हैं तो यह काली सच्चाई भी जान लें, पढ़ने के बाद हैरान हो जाएंगे
- काम की बात: गूगल मैप्स के अलावा ये पांच एप्स भी हैं नेविगेशन के लिए, बहुत ही कम लोगों को है जानकारी
- खुशखबर: गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, अब दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकेंगे पासवर्ड