मुद्दे की बात: बड़े ही काम का है यह सरकारी मोबाइल एप, खाने की चीज में मिलावट की कर सकेंगे शिकायत
FSSAI ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप खाने की किसी भी चीज में मिलावट की शिकायत कर सकेंगे। इस एप का नाम Food Safety Connect है और इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

विस्तार
देश में खाने की चीजों में मिलावट तेजी से हो रही है। मसाले से लेकर शहद आदि तक में मिलावट हो रही है। सब्जियों को हानिकारक रंग में रंगकर बेचा जा रहा है। हाल ही में दो बडे़ मसाला ब्रांड्स को विदेश में बैन किया गया और मसाले को वापस किया गया। खाने की चीजों में मिलावट की पहचान करना एक बहुत ही मुश्किल काम है, लेकिन अब भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसे आसान बना दिया है।
FSSAI ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप खाने की किसी भी चीज में मिलावट की शिकायत कर सकेंगे। इस एप का नाम Food Safety Connect है और इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में किसी ब्रांड के एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण संख्या को चेक करने का भी ऑप्शन है।
इस एप के जरिए सरकार की ओर से समय-समय पर ग्राहकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की जाती है। यदि आपको किसी भी चीज में मिलावट की शिकायत कर सकते हैं। एप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी के जरिए लॉगिन करना होगा। शिकायत करने के बाद उसका स्टेटस भी आप चेज कर सकेंगे।
- iOS Bug: पुरानी डिलीट हुई फोटोज क्यों आई गई थीं वापस, एपल ने बताई वजह
- Mumbai: साइबर ठगों ने हाईकोर्ट के जज को लगाया 50 हजार रुपये का चूना, तरीका जानकर हैरान जाएंगे
- जरूरी बात: स्मार्टवॉच इस्तेमाल करते हैं तो यह काली सच्चाई भी जान लें, पढ़ने के बाद हैरान हो जाएंगे
- काम की बात: गूगल मैप्स के अलावा ये पांच एप्स भी हैं नेविगेशन के लिए, बहुत ही कम लोगों को है जानकारी