Google Gemini AI: अब ऑनलाइन स्कैम और साइबर हमलों से लड़ेगा गूगल का नया हथियार, पढ़ें डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 07 May 2024 01:35 PM IST
सार

एआई का इस्तेमाल और इसका दायरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में गूगल अब साइबर सुरक्षा से लड़ने के लिए जेमिनी एआई मॉडल का इस्तेमाल करेगा। ये एआई मॉडल ऑनलाइन स्कैम से अच्छे तरीके से निपट पाएगा।

विज्ञापन
google using gemini 1 5 pro to fight online scams cyber attacks
Google Gemini AI - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई ने तेजी से अपना दायर बढ़ाया है। अब एआई का इस्तेमाल साइबर सुरक्षा के लिए किया जाएगा। जी हां, नामी टेक कंपनी गूगल अब एआई की ओर अग्रसर हो चुका है। लगातार बढ़ते ऑनलाइन स्कैम से निपटने के लिए अब गूगल एआई की ताकत का इस्तेमाल करेगा। एआई साइबर सुरक्षा में बेहतर ढंग से अपना योगदान दे पाएगा।

    गूगल ने अपनी हालिया ब्लॉग पोस्ट में इसकी घोषणा की है कि जेमिनी एआई मॉडल 1.5 की एडवांस क्षमताओं को गूगल प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जाएगा। इसके बाद जेमिनी मॉडल साइबर हमलों के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल करेगा और उनकी पहचान करेगा। साथ ही ऑनलाइन खतरों से बेहतर ढंग से निपटा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल जेमिनी एआई मॉडल 1.5 प्रो एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल मैलवेयर के हमले को रिवर्स करने की क्षमता रखता है। ये मॉडल मैलवेयर अटैक को वापिस पीछे भेजने में पहले से कम वक्त लगाएगा। ये मॉडल किसी भी ऑनलाइन खतरे को सिर्फ 34 सेकेंड में एनालाइज कर लेगा। ऐसे में किसी भी एआई मॉडल की तुलना में ये बेहतर ढंग से खतरे की पहचान करके और उस पर तेजी के साथ काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल के इस मॉडल की एक बड़ी खासियत ये है कि किसी भी खतरे को आसान भाषा में तैयार करके इंसान के समझने लायक बना देगा। इसके साथ ही ये मॉडल बेहतर तरीके से खतरे से लड़ सकता है और रणनीति बनाने में भी अपना अहम योगदान दे सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें