बच्चों के लिए बेहद जरूरी ऑनलाइन सेफ्टी टिप्स
अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
Image Credit : Freepik
आज के समय में इंटरनेट की पहुंच काफी आसान हो गई है, छोटे बच्चे भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। बच्चों के लिए ऑनलाइन सेफ्टी टिप्स बेहद जरूरी है।
Image Credit : Freepik
इसका ध्यान रखें कि बच्चे किसी के साथ कभी भी ऑनलाइन अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। जैसे घर का पत्ता, फोन नंबर और स्कूल का नाम आदि।
Image Credit : Freepik
बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि उनके डिवाइस में एक मजबूत पासवर्ड हो, ताकि कोई भी डिवाइस को हैक नहीं कर पाएं।
Image Credit : Freepik
इंटरनेट पर बच्चों के लिए कई तरह की जानकारी उपलब्ध है, मगर बच्चों को इसकी जानकारी जरूर दें कि उनके लिए क्या चीज सही है और कौन सी चीज खराब है।
Image Credit : Freepik
इंटरनेट पर अक्सर अनजान लोग बच्चों को गुमराह करते हैं। बच्चों को बताए कि इंटरनेट पर हर अनजान व्यक्ति के साथ बातचीत नहीं करनी है।
Image Credit : Freepik
इंटरनेट पर कुछ भी साझा करने से बचें। बच्चों को इसकी जानकारी दें कि इंटरनेट पर हर जानकारी को साझा करने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है।
Image Credit : Freepik
बच्चों को ये बताएं कि ऑनलाइन स्पेस काफी बढ़िया होता है। ऐसे में बच्चों को बताएं कि असली दुनिया की तरह ही इंटरनेट पर भी हर किसी का सम्मान करें।
Image Credit : Freepik
बच्चों को समझाएं कि अगर कभी इंटरनेट पर उनसे कुछ गलत हो जाए तो वह माता-पिता या टीचर को बताने में झिझक न करें।
Image Credit : Freepik
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More