Crypto Phishing Scam: क्रिप्टो फिशिंग स्कैम एक झटके में कर देगा कंगाल, जानें डिजिटल कमाई कैसे रखें सेफ

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 06 May 2024 03:21 PM IST
सार

आजकल क्रिप्टो फिशिंग स्कैम के काफी मामले सामने आ रहे हैं। इस स्कैम के जरिए लोग अपनी डिजिटल कमाई को एक झटके में खो रहे हैं। इस खबर में जानिए किस तरह से अपने डिजिटल धन को सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
What is crypto phishing scam and how you can stay safe
Crypto Phishing Scam - फोटो : Freepik

    विस्तार

    साइबर अपराध के मामलों में बीते कुछ सालों में तेजी दर्ज की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे साइबर अपराधी ठगी करने के लिए नए-नए हथकंडों को तलाश रहे हैं। ऐसे में क्रिप्टो फिशिंग स्कैम लोगों को डिजिटल तौर चूना लगाने का काम कर रहा है। क्रिप्टो फिशिंग स्कैम के जरिए धोखेबाज यूजर्स की संवेदनशील जानकारी का पता लगा रहे हैं। जालसाज चुराई गई जानकारी का इस्तेमाल डिजिटल पूंजी को चुराने के लिए करते हैं।

    जालसाज लोगों की डिजिटल कमाई चुराने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। धोखेबाज फर्जी वेबसाइट बनाकर, फर्जी ईमेल, सोशल मीडिया, लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और निवेश फर्म के जरिए यूजर्स की जानकारी हासिल करते हैं। जालसाज पीड़ितों को बढ़िया रिटर्न जैसे दावों में फंसाते हैं, इसके बाद वह लोगों की डिजिटल कमाई को ठग लेते हैं।

    विज्ञापन
    • स्कैमर्स लोगों को डिजिटल तौर पर ठगने के लिए फिशिंग लिंक भेजते हैं। जालसाज लोगों को फर्जी ईमेल, फिशिंग लिंक और एसएमएस भेजते हैं। इसके साथ ही स्कैमर्स उन लिंक में मैलवेयर भी डाल देते हैं। इसके बाद जैसे ही यूजर्स लिंक या ईमेल को अपने डिवाइस में खोलते हैं, मैलवेयर डिवाइस की सारी संवेदनशील जानकारी को चुरा लेता है।
    • कई मामलों में देखा गया है कि स्कैमर्स फर्जी कस्टमर्स अधिकारी बनकर कॉल करते हैं। इसके बाद जालसाज अपनी बातों में उलझाकर लोगों से डिजिटल अकाउंट की जानकारी या कई बार डिजिटल फंड हासिल कर लेते हैं।
    • क्रिप्टो फिशिंग स्कैम में जालसाज यूजर्स को कई बार किसी लालच में फंसाकर, किसी तरह की डिजिटल सलाह देने के तौर पर या फिर डिजिटल कमाई करने का बढ़िया ऑफर देकर अपने जाल में फंसाते हैं। अक्सर यूजर्स को जानकारी का अभाव होता है, इसलिए वे जालसाजों के झांसे में आ जाते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें