गूगल को ऑरैकल के साथ कॉपीराइट विवाद में मिली जीत, प्रौद्योगिकी कंपनियों ने ली राहत की सांस

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, वॉशिंगटनप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Apr 2021 05:23 PM IST
सार

एंड्रॉयड के विकास के लिए गूगल ने नए कंप्यूटर कोड की लाखों लाइनें लिखी थीं। इसे 2007 में जारी किया गया था।

विज्ञापन
google oracle lawsuit Google won the case in supreme court
Google Oracle - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सुप्रीम कोर्ट ने ऑरैकल के साथ कॉपीराइट विवाद में गूगल के पक्ष में फैसला दिया है। इससे प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों ने राहत की सांस ली है। न्यायालय ने कहा कि गूगल ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग प्रणाली के लिए विकास के लिए कोड को ‘नकल’ कर कुछ गलत नहीं किया है। अब इस प्रणाली का इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन में होता है।

    एंड्रॉयड के विकास के लिए गूगल ने नए कंप्यूटर कोड की लाखों लाइनें लिखी थीं। इसे 2007 में जारी किया गया था। इसके अलावा उसने ऑरैकल के जावा प्लेटफार्म पर कॉपीराइट वाले कोड की 11,500 लाइनें भी इस्तेमाल की थीं। ऑरैकल ने इसके लिए गूगल को अरबों डॉलर का भुगतान करने को कहा था।

    विज्ञापन

    न्यायालय ने इस मामले में 6-2 के साथ गूगल के पक्ष में फैसला दिया है। न्यायालय ने कोड को कॉपी करने को उचित बताया है। इस फैसले से कई बड़ी और छोटी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने राहत की सांस ली है। उद्योग की दो दिग्गज कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम ने इस मामले में गूगल का पक्ष लिया था। ऑरैकल को इस मामले में फिल्म और रिकॉर्डिंग उद्योग के साथ प्रकाशकों का समर्थन मिला था। पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भी ऑरैकल का पक्ष लिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें