Oppo Reno 5Z 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Oppo F19 Pro+ का है री-ब्रांडेड वर्जन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर नगरप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Apr 2021 03:15 PM IST
सार

Oppo Reno 5Z 5G की कीमत 529 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 29,300 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।

विज्ञापन
Oppo Reno 5Z 5G launched in Singapore price and specifications
Oppo Reno 5Z 5G - फोटो : oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने रेनो सीरीज के तहत अपने नए स्मार्टफोन Oppo Reno 5Z 5G को सिंगापुर में लॉन्च कर दिया है। यह फोन काफी हद तक हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Oppo F19 Pro+ 5G जैसा है। Oppo Reno 5Z 5G में एक बड़ा अंतर यह है कि इसमें सिंगल सिम का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर, क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

    Oppo Reno 5Z 5G की कीमत

    Oppo Reno 5Z 5G की कीमत 529 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 29,300 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। बता दें कि इन्हीं फीचर्स के साथ Oppo F19 Pro+ को भारत में 25,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 5Z 5G की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 है। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 5Z 5G का कैमरा

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ AI हाईलाइट पोट्रेट वीडियो, फोकस लॉक, डुअल व्यू वीडियो, डायनेमिक बोकेह और नाइट प्लस जैसे मोड्स मिलेंगे।

    Oppo Reno 5Z 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी

    Oppo Reno 5Z 5G में 128GB की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें सिंगल सिम, 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफो जैक मिलेगा। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo F19 Pro+ में 4310mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W की फ्लैश फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 173 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें