गूगल नेक्सस 5एक्स की कीमत घटी, 23,900 रुपए उपलब्ध

विस्तार
अक्टूबर, 2015 में लॉन्च गूगल नेक्सस 5एक्स की दाम बेहद कम हो चुके हैं। 16 जीबी वेरिएंट को भारत 31,990 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत अब 23,900 रुपए हो चुकी है। गूगल ने अपने नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन पर भारत में सीमित समय डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत एलजी गूगल नेक्सस 5एक्स पर 27 मार्च तक 4,000 रुपए की भारी छूट मिलेगी।
कम कीमत पर नेक्सस 5एक्स को गूगल स्टोर से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। नेक्सस 5एक्स (16 जीबी) की मौजूद कीमत 27,900 रुपए है।
32 जीबी गूगल नेक्सस 5एक्स 27,900 रुपए में उपलब्ध है। इसकी मौजूदा कीमत 31,900 रुपए है। यह कार्बन ब्लैक और आइस ब्लू वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
नेक्सस 5एक्स की खूबियां

इस कीमत पर गूगल नेक्सस 5एक्स के सौदे की बुरा नहीं कहा जा सकता है। नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन लेटेस्ट ओएस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला स्मार्टफोन है। फिंगरप्रिंट सेसर और यूएसबी टाइप-सी फीचर को सपोर्ट करेंगे।
नेक्सस 5एक्स की बात करें तो इसमें 5.2 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज हेक्सा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
इसमें एफ/2.0 अर्पचर वाला 12.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिससे 4K रेजल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2700 एमएएच की है।