फेसबुक लाइट वर्जन ने फेसबुक को पछाड़ा

बीबीसी, नई दिल्ली
Sun, 13 Mar 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
new users the facebook light increased
फेसबुक - फोटो : bbc

    पिछले साल फेसबुक ने फेसबुक लाइट लॉन्च किया था। इसका मकसद था उन स्मार्टफोन तक फेसबुक को पहुंचाना जो 2जी का इस्तेमाल करते हैं।

    ऐसा करने का फायदा उसे कुछ ही महीनों में दिखा है। 150 देशों में 50 भाषा बोलने वाले 10 करोड लोग अब फेसबुक लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    फेसबुक के आम ऐप में जो फीचर होते हैं उसके मुकाबले लाइट में चुने हुए फीचर ही मिलेंगे। ये ऐप कई सस्ते स्मार्टफोन पर बहुत बढ़िया काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लेकिन इससे फायदा ये हुआ है कि कई लोग अब वीडियो फीड भी फेसबुक लाइट पर देख सकते हैं जिसके कारण फेसबुक लाइट अब फेसबुक के रेगुलर ऐप के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ रहा है।

    फेसबुक से ज्यादा खूबियां हैं फेसबुक लाइट में

    जकरबर्ग
    जकरबर्ग - फोटो : getty

    फेसबुक लाइट पर आप जो भी तसवीरें देखते हैं उन्हें जूम इन या जूम आउट भी कर सकते हैं।

    फेसबुक ने इस बाजार की अहमियत को अब समझ लिया है और इसीलिए वीडियो को और आसानी से लोड होने और प्ले होने के तरीके को ढूंढ रहा है।

    वो चाहता है कि अगर आप वीडियो पर टैप करें तो वो बैकग्राउंड में लोड होता रहे और आप फेसबुक पर दूसरे पोस्ट की तलाश में लगे रहें।

    जब वीडियो लोड हो जाएगा उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आ जाएगा और आप वो वीडियो देख सकेंगे।

    नए लोगों की पहचान में लगा है फेसबुक

    फेसबुक
    फेसबुक - फोटो : AFP

    भारत में फेसबुक के करीब 15 करोड इस्तेमाल करने वाले हैं।

    चूंकि बडे शहरों से अब और नए लोग ज्यादा संख्या में नहीं मिलेंगे, इसलिए फेसबुक अब ऐसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है जो पहली बार इंटरनेट से जुड रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें