लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज जानिए कीमत

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 09 Mar 2016 11:18 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Samsung Galaxy S7, Galaxy S7 Edge to Launch in India on March 8
सैमसंग गैलेक्सी एस7

    विस्तार

    सैमसंग ने पुष्टि की है कि 8 मार्च को भारत में गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षत स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस 7 एज को एमब्ल्यूसी (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) 2016 बार्सिलोना में शोकेस किया था।

    सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों ही स्मार्टफोन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ हैं, जिससे बिना फोन को टच किए ही डेट और टाइम जैसे जरूरी नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    सैमसंग ने अपने दोनों फ्लैगशिप मॉडल्स में अपना एक्सायनस 8890 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है इसके अलावा अलग-अलग देशों में यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ भी उपलब्‍ध होगा। दोनों की फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान देने वही बात यह है कि कुछ देशों में ये दोनों स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम उपलब्‍ध होंगे। यानि आप दो सिम या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ

    लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 ऐज जानिए कीमत
    फोटो : pit

    सैमसंग ने अपने दोनों फ्लैगशिप मॉडल्स में अपना एक्सायनस 8890 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है इसके अलावा अलग-अलग देशों में यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ भी उपलब्‍ध होगा। दोनों की फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान देने वही बात यह है कि कुछ देशों में ये दोनों स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम उपलब्‍ध होंगे। यानि आप दो सिम या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 एज में एक्सायनस 8890 ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर+1.7गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर) प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और दो वेरिएंट 32/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध होंगे। दोनों स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) सपोर्ट के साथ है।

    कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर के साथ है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज लेटेस्ट ओएस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस7 की बैटरी 3000एमएएच की है जो वायरलेस और वायर के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। गैलेक्सी एस7 एज में बैटरी 3600 एमएएच की है।

    दोनों ही फोन में एनएफसी और एमएसटी पेमेंट टेक्नोलॉजी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस सपोर्ट के साथ हैं। भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत 48,900 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की कीमत 56,900 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन की यह कीमत 32 जीबी वेरिएंट की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें