अलर्ट: तुरंत अपडेट करें अपना ब्राउजर, Chrome, Edge और Microsoft Edge सभी में हैं खामियां
गूगल, मोजिला, माइक्रोसॉफ्ट और ब्रेव को इस बग के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह खामी रेंडर WebP इमेज है जिसका इस्तेमाल वेब ब्राउजर में बड़े स्तर पर होता है।

विस्तार
यदि आप भी Google Chrome, Mozilla Firefox, Microsoft Edge और Brave में से कोई भी इंटरनेट ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है। इन सभी ब्राउजर में एक बड़ी सुरक्षा खामी मिली है। इसकी जानकारी सबसे पहले स्टेक डायरी ने दी है। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर पर कोड चला सकते हैं और आपके सिस्टम को हैक कर सकते हैं।
गूगल, मोजिला, माइक्रोसॉफ्ट और ब्रेव को इस बग के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह खामी रेंडर WebP इमेज है जिसका इस्तेमाल वेब ब्राउजर में बड़े स्तर पर होता है।
Chrome, Firefox, Brave और Edge के इन वर्जन में है बग
- Google: Chrome version 116.0.5846.187 (Mac / Linux);
- Chrome version 116.0.5845.187/.188 (Windows)
- Mozilla: Firefox 117.0.1;
- Firefox ESR 102.15.1;
- Firefox ESR 115.2.1;
- Thunderbird 102.15.1;
- Thunderbird 115.2.2
- Microsoft: Edge version 116.0.1938.81
- Brave: Brave Browser version 1.57.64
इन बग को लेकर Signal और Honeyview जैसे मैसेजिंग एप ने भी अपडेट जारी किए हैं। इसके अलावा Affinity, Gimp, LibreOffice और Telegram जैसे एप्स ने भी अपडेट रिलीज किए हैं। इन ब्राउजर के बग से निपटने के लिए Apple ने भी हाल ही में सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है।
- हिंदी दिवस: एलेक्सा से हिंदी में करा सकते हैं ये पांच काम
- Fact Check: फ्री सिलाई मशीन के चक्कर में आपको लग सकता है चूना, सरकार ने दी चेतावनी
- Evil Telegram: गलती से भी डाउनलोड ना करें टेलीग्राम का यह वर्जन, खतरे में है एक करोड़ लोगों की प्राइवेसी
- iphone 15 की लॉन्चिंग पर सैमसंग और नथिंग ने उड़ाया मजाक! जानें मामला