Google Bard: क्या ChatGPT को टक्कर देने जल्दबाजी कर रहा गूगल? CEO सुंदर पिचाई ने स्टाफ से ओवरटाइम के लिए कहा
हाल ही में गूगल के एआई चैटबॉट Google Bard की एक गलत जानकारी की वजह से कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आ गई थी। अब कंपनी बार्ड को जल्द फिक्स करना चाहती है।

विस्तार
ओपन एआई के चैटबॉट ChatGPT की लॉन्चिंग के बाद से ही टेक दिग्गजों में अपना चैटबॉट डेवलप करने की होड़ मच गई है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने नया एआई बिंग और गूगल ने अपने बार्ड चैटबॉट को पेश किया है। हालांकि, दोनों ही चैटबॉट अभी टेस्टिंग फेज में हैं और खूब गलतियां कर रहे हैं। हाल ही में गूगल के एआई चैटबॉट बार्ड की एक गलत जानकारी की वजह से कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आ गई थी। अब कंपनी बार्ड को जल्द फिक्स करना चाहती है, इसके लिए कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को ओवरटाइम करने के लिए भी कहा है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने भारत से 453 कर्मचारियों को निकाल दिया है।
गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस सप्ताह कर्मचारियों को एक आंतरिक मैसेज भेजा है जिसमें कर्मचारियों से कंपनी के एआई चैटबॉट बार्ड को जल्द फिक्स करने के लिए ओवरटाइम करने का आग्रह किया गया है। पिचाई चाहते हैं कि स्टाफ सप्ताह में दो से चार घंटे एआई चैटबॉट बार्ड के साथ बातचीत करें। सुंदर पिचाई ने अपने मैसेज में लिखा, "अगर सभी कर्मचारियों ने गहन तरीके से बार्ड पर काम किया और दो से चार घंटे के लिए उसपर समय दिया तो वह इसकी सराहना करेंगे।"
दरअसल, गूगल ने मंगलवार को "डॉगफूडिंग" और आंतरिक परीक्षण शुरू किया है। खबरों के मुताबिक,पिचाई ने कहा कि कंपनी के पास बार्ड के साथ छेड़छाड़ करने वाले हजारों आंतरिक और बाहरी परीक्षक हैं। सर्च एआई की गुणवत्ता, सुरक्षा और आधारभूत की कथित तौर पर टेस्टरों द्वारा जांच की जा रही है। यानी कंपनी का नया प्रयोग एआई-जनरेटेड टेक्स्ट के जवाबों में इंसानों की भूमिका जैसा कुछ करने के लिए हो सकता है।
हाल ही में गूगल इंडिया ने कंपनी के विभिन्न विभागों से 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कर्मियों को गुरुवार देर रात ईमेल के जरिए नौकरी से हटाने की सूचना दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मियों को छंटनी का मेल कंट्री हेड और गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की ओर से भेजा गया था।
बता दें कि पिछले महीने ही गूगल की पैतृक कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से करीब 6 प्रतिशत यानी लगभग 12000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि 453 लोगों की यह छंटनी पूर्व में घोषित 12 हजार कर्मियों की छंटनी का हिस्सा है या आने वाले दिनों में अलग से और छंटनी की जाएगी।
- iQoo Neo 7 vs Poco X5 Pro: दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट, कीमत से लेकर कैमरा फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- iOS 16.4: एपल ने आईफोन के लिए जारी किए 30 नए इमोजी, गुलाबी हार्ट से लेकर वायरलेस तक, देखें लिस्ट
- महंगी पड़ी ऑनलाइन शॉपिंग: अमेजन से ऑर्डर किया 12 हजार का टूथ ब्रश, बॉक्स में निकला MDH चाट मसाला
- Telegram Fraud: सोशल मीडिया पर 10 लाख की ठगी! फ्रॉड का तरीका जानकार उड़ जाएंगे होश