iOS 16.4: एपल ने आईफोन के लिए जारी किए 30 नए इमोजी, गुलाबी हार्ट से लेकर वायरलेस तक, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 19 Feb 2023 03:21 PM IST
सार

Apple ने iOS 16.4 अपडेट में 30 नए इमोजी जारी किए हैं, जिसमें पिंक कलर का नया हार्ट भी शामिल है। इमोजीपीडिया के अनुसार, पिंक कलर का हार्ट इमोजी लंबे समय से मांग वाला इमोजी रहा है।

विज्ञापन
ios 16.4 update to bring New Emoji List Includes pink heart and wireless here the list
iOS 16.4 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल (Apple) ने अपना लेटेस्ट आईओएस iOS 16.4 अपडेट डेवलपर बीटा जारी कर दिया है। नए अपडेट के साथ कंपनी ने कई रोमांचक अपडेट किए हैं, जिसमें 30 नए इमोजी भी शामिल है। नए आईओएस के साथ यूजर्स को नए इमोजी जैसे नई स्माइली, शेकिंग हेड, नए जानवर जैसे मूस और हंस के साथ पिंक कलर का नया हार्ट भी शामिल किया है।

    iOS 16.4 में मिलेंगे ये इमोजी

    कंपनी ने 30 नए इमोजी जारी किए हैं। नए इमोजी में स्माइली, शेकिंग हेड, नए जानवर जैसे मूस और हंस, अदरक, मटर, फोल्डिंग हैंड फैन, बांसुरी, गधा, जेलीफिश जैसे इमोजी शामिल हैं। लिस्ट में पिंक कलर का नया हार्ट भी शामिल है। इमोजीपीडिया के अनुसार, पिंक कलर का हार्ट इमोजी लंबे समय से मांग वाला इमोजी रहा है, जिसने इसे 2015 में साइट के शीर्ष इमोजी अनुरोधों में से एक का नाम दिया। पिछली साल आईओएस 15.4 के साथ कंपनी ने 37 नए डिजाइन पेश किए थे, जिसमें मेल्टिंग फेस, बाइटिंग लिप और प्रेगनेंट मैन वाले इमोजी शामिल थे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: प्यार के इजहार के बाद कंपनी ने लगाई बिंग चैटिंग पर लिमिट, कहा- ज्यादा बात से भ्रमित होता है

    इमोजीपीडिया ने कहा कि नए इमोजी सभी यूनिकोड की सितंबर 2022 की सिफारिश सूची, इमोजी 15.0 से आए हैं। आईओएस डिवाइस में नया इमोजी कब उपलब्ध होगा, इस पर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल ये इमोजी बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किए गए हैं। बता दें कि नए इमोजी के डिजाइन को आईओएस पर उनकी अंतिम रिलीज के बीच बदल सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iOS 16.4 के साथ मिलेंगे ये अपडेट

    नए आईओएस से साथ कई नए अपडेट भी मिलने वाले हैं। iOS 16.4 में वेब एप सफारी में नए फीचर्स और क्षमताओं को जोड़ा गया है, जैसे यूजर्स को पुश नोटिफिकेशन का एक्सेस और थर्ड पार्टी ब्राउजर में यूजर्स को होम स्क्रीन पर वेबसाइट को जोड़ने और इंटरफेस दिखाने की अनुमति मिलेगी। iOS 16.4 में एक नया 5G स्टैंडअलोन" फीचर भी जोड़ा गया है जो 3Gbps तक की फास्ट इंटरनेट स्पीड प्रदान कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें