महंगी पड़ी ऑनलाइन शॉपिंग: अमेजन से ऑर्डर किया 12 हजार का टूथ ब्रश, बॉक्स में निकला MDH चाट मसाला
यूजर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनकी मां ने 12 हजार रुपये की कीमत वाला इलेक्ट्रॉनिक टूथ ब्रश Amazon से ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें डिलीवरी बॉक्स में चाट मसाला मिला है।

विस्तार
आजकल ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के साथ लगातार धोखाधड़ी और अजब-गजब प्रोडक्ट्स भेज देने के मामले सामने आ रहे हैं। कभी लैपटॉप आर्डर करने पर घड़ी साबुन की टिकिया मिलती है तो कभी बर्तन मांजने का Exo साबुन मिलता है। अब एक ग्राहक को अमेजन से 12 हजार का टूथ ब्रश ऑर्डर करने पर MDH चाट मसाला मिला है। यूजर ने अमेजन से अपने शॉपिंग अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि चौकाने वाला है।
तेजी से वायरल हो रही पोस्ट

सोशल मीडिया पर @badassflowerbby नाम की ट्विटर यूजर का ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस यूजर ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से 12 हजार रुपये कीमत का एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रश ऑर्डर किया था। जब उसने बॉक्स खोला तो वह हैरान रह गई। यूजर को डिलीवरी बॉक्स में 12 हजार के ब्रश की जगह MDH चंकी चाट मसाले का पैकेट मिला। यूजर का कहना है कि उसने इसको लेकर अमेजन से शिकायत भी की लेकिन अब तक उसे इसका समाधान नहीं मिला है।
यूजर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनकी मां ने 12 हजार रुपये की कीमत वाला इलेक्ट्रॉनिक टूथ ब्रश ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें डिलीवरी बॉक्स में चाट मसाला मिला है। यूजर ने लिखा, "डियर @amazonIN, आपने उस विक्रेता को क्यों नहीं हटाया जो एक वर्ष से अधिक समय से खरीदारों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है? मेरी मां ने 12,000 रुपये का एक ओरल-बी इलेक्ट्रिक टूथब्रश ऑर्डर किया और इसके बदले उन्हें MDH चाट मसाला के 4 पैकेट मिले! पता चला है कि विक्रेता MEPLTD ने जनवरी 2022 से अब तक दर्जनों ग्राहकों के साथ ऐसा किया है।"
- Telegram Fraud: सोशल मीडिया पर 10 लाख की ठगी! फ्रॉड का तरीका जानकार उड़ जाएंगे होश
- WhatsApp पर एक साथ भेज सकेंगे 100 फाइल, जानें कैसे
- Microsoft Bing: प्यार के इजहार के बाद कंपनी ने लगाई बिंग चैटिंग पर लिमिट, कहा- ज्यादा बात से भ्रमित होता है
- Xiaomi 13 Series: लॉन्च से पहले शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत आई सामने, इन फीचर्स से होगा लैस