ऐसा भी होता है: जिस हैकर को नौकरी पर रखा उसी ने कंपनी को हैक कर लिया, अब मांग रहा फिरौती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Oct 2024 04:46 PM IST
सार

साइबर क्रिमिनल ने अपनी पहचान और नौकरी के अनुभव को फर्जी तरीके से पेश किया था और चार महीने तक कंपनी में काम करता रहा। इस दौरान उसने जरूरी डेटा को चोरी कर लिया।

विज्ञापन
Firm hacked after accidentally hiring North Korean cyber criminal details in hindi
hacker hacked firm - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कंपनी को अपनी ही गलती के कारण साइबर हमले का सामना करना पड़ा। कंपनी ने गलती से एक उत्तर कोरियाई साइबर अपराधी को नौकरी पर रख लिया और उसके बाद उसने कंपनी को ही हैक कर लिया।

    साइबर क्रिमिनल ने अपनी पहचान और नौकरी के अनुभव को फर्जी तरीके से पेश किया था और चार महीने तक कंपनी में काम करता रहा। इस दौरान उसने जरूरी डेटा को चोरी कर लिया। बाद में उसने इस डेटा के बदले एक भारी फिरौती की मांग की। हैकर को कंपनी ने वर्क फ्रॉम जॉब पर रखा था।

    विज्ञापन

    कंपनी ने नाम को उजागर ना करने का अनुरोध किया है। यह घटना उन कई मामलों में से एक है, जिनमें पश्चिमी कंपनियों में रिमोर्ट वर्कर यानी वर्क फ्रॉम होम कार्यकर्ता उत्तर कोरियाई निकले हैं। जब कंपनी ने खराब प्रदर्शन के कारण उसे निकाल दिया, तो उसे फिरौती की ईमेल मिली, जिसमें चुराए गए डेटा का कुछ हिस्सा दिखाया गया और क्रिप्टोकरेंसी में छह अंकों की रकम की मांग की गई। अगर कंपनी ने भुगतान नहीं किया, तो हैकर ने धमकी दी कि वह चुराई गई जानकारी को ऑनलाइन प्रकाशित या बेच देगा। कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि उसने फिरौती का भुगतान किया या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें