OpenAI: मैलवेयर बनाने के लिए हैकर्स कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल, कंपनी ने की पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Oct 2024 11:10 AM IST
सार

कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि हैकर्स मैलवेयर तैयार करने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। उस दौरान ओपनएआई ने तो कुछ नहीं कहा था लेकिन अब कंपनी ने पुष्टि की है कि हां, हैकर्स मैलवेयर के कोड को लिखने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
OpenAI confirms threat actors and hacked used ChatGPT to write malware
hacker using chatgpt - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ChatGPT लॉन्च होने के बाद बहुत ही कम समय में लोकप्रिय हुआ और उसके बाद लगातार कई सारे एआई टूल लॉन्च हुए। एआई टूल को लेकर शुरू से ही एक्सपर्ट लोगों को आगाह कर रहे हैं कि यह विनाशाकारी है। इसका बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल हो सकता है। अब ChatGPT का गलत इस्तेमाल शुरू हो गया है।

    कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि हैकर्स मैलवेयर तैयार करने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। उस दौरान ओपनएआई ने तो कुछ नहीं कहा था लेकिन अब कंपनी ने पुष्टि की है कि हां, हैकर्स मैलवेयर के कोड को लिखने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    साइबर अपराधी अब OpenAI के मॉडल ChatGPT का तेजी से दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल वे मैलवेयर तैयार करने, गलत जानकारी फैलाने और स्पीयर-फिशिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2024 की शुरुआत से, OpenAI ने दुनिया भर में 20 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऑपरेशनों को बाधित किया है, जो AI के दुरुपयोग की एक चिंताजनक प्रवृत्ति को उजागर करता है। इसमें मैलवेयर बनाने और उसे ठीक करने, फर्जी सोशल मीडिया व्यक्तित्वों के लिए सामग्री तैयार करने और प्रभावशाली फिशिंग मैसेज को तैयार करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

    OpenAI का कहना है कि उसका मिशन यह सुनिश्चित करना है कि उसके टूल का इस्तेमाल मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए हो। कंपनी ने कहा है कि वह अपने मॉडलों का हानिकारक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग रोकने के प्रयासों को पहचानने, रोकने और बाधित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें