जियो के साथ सौदे का मतलब हमारे बीच प्रतिस्पर्धा खत्म होना नहीं है: फेसबुक

फेसबुक और जियो ने हाल ही में साझेदारी की घोषणा की है जिसमें जियोमार्ट में पेमेंट के लिए व्हाट्सएप पे का इस्तेमाल जैसी शर्तें शामिल हैं। रिलायंस जियो और फेसबुक के बीच 43,574 रुपये का सौदा हुआ है। इस डील के बाद जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी फेसबुक की होगी। इस सौदे के बाद फेसबुक ने कहा है कि हम तालमेल और सहयोग से निर्धारित क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे, लेकिन दोनों कंपनियों के बीच हुए सौदे का यह अर्थ नहीं है कि दोनों पक्ष बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। यह सौदा अपने आप में विशिष्ट यानि एक्सक्लूसिव नहीं है।
भारत में फेसबुक के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा इस गठजोड़ की बनावट विशिष्ट नहीं है। फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है।
मोहन ने कहा कि दोनों पक्ष वास्तव में मानते हैं कि उनके बीच साथ मिलकर काम करने और आर्थिक विस्तार के शानदार अवसर हैं और इसके तहत पहले छोटे व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह पूछने पर कि क्या फेसबुक अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी दूसरी खुदरा कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर भी विचार कर सकता है, मोहन ने कहा प्लेटफार्म खुले हैं। यह विशेष (एक्सक्लूसिव) नहीं है और इसका मतलब किसी को दूर रखना नहीं है।
सौदे के बारे में रिलायंस जियो के रणनीति प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने कहा इस वक्त, हमने व्यापारी, एसएमई (छोटे और मध्यम उद्यम) व्यापार की पहचान की है, जहां हम सहयोग कर सकते हैं और हमें व्हाट्सएप से फायदा मिल सकता है। हम इसी तरह उन क्षेत्रों का पता लगाएंगे, जहां हमारी दक्षता एक दूसरे की अधिक पूरक हो सकती है, लेकिन इस निवेश या साझेदारी का मतलब यह नहीं है कि हम बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा ऐसी चीजें भी होंगी, जहां हम बाजार में सीधे एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। संस्थाएं हर मामले में एक दूसरे से स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि यह सौदा किसी भी तरह से कंपनियों के बिजनेस मॉडल में बदलाव नहीं करता है।
- लॉकडाउन में समय का ऐसे करें सही इस्तेमाल, गूगल ने बताए पांच तरीके
- Facebook Messenger Kids एप हुआ लॉन्च, माता-पिता बच्चों के अकाउंट पर रख सकेंगे नजर
- Huawei Watch GT2 Series को मिला नया अपडेट, अब ब्लड में ऑक्सीजन लेवल की भी मिलेगी जानकारी
- Facebook के 26 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, डार्क वेब पर 41 हजार रुपये लगी कीमत