Facebook Messenger Kids एप हुआ लॉन्च, माता-पिता बच्चों के अकाउंट पर रख सकेंगे नजर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 22 Apr 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Facebook Messenger Kids app launch now parents control their children account know about it
फेसबुक - फोटो : pexels.com

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने बच्चों को ध्यान में रखकर 75 से ज्यादा देशों में मैसेंजर किड्स (Messenger Kids) एप को लॉन्च किया है। इस एप के जरिए बच्चें लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जुड़े रह सकेंगे। इसके अलावा फेसबुक ने मैसेंजर किड्स एप में माता-पिता के लिए खास फीचर दिया है, जिससे वह बच्चों की हर एक गतिविधी पर नजर रख सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस मोबाइल एप को 2017 में पेश किया था।

    माता-पिता की अकाउंट पर रहेगी पूरी नजर

    फेसबुक ने इस मोबाइल एप में एक खास फीचर दिया है, जिसका नाम Supervised Friending है। इसके फीचर के जरिए माता-पिता यह तय कर पाएंगे कि उनके बच्चों की फ्रंड लिस्ट में किस कॉन्टेक्ट को जोड़ना है या नहीं। साथ ही माता-पिता को डैशबोर्ड पर यह सूचना मिलेगी कि किसने उनके बच्चें को फ्रंड रिक्वेस्ट भेजी है। इसके अलावा माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल की स्पोर्ट टीम या फिर क्लास के ग्रुप में जोड़ने के लिए शिक्षकों को इस फीचर के राइट दे सकते हैं।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Nubia Play गेमिंग स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 5,100mAh की बैटरी

    मैसेंजर किड एप का फीचर अमेरिका में हुआ लॉन्च

    वहीं, यह फीचर अमेरिका में लॉन्च हो गया है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी आने वाले समय में इस फीचर को जल्द अन्य देशों में पेश करेगी। दूसरी तरफ कंपनी का कहना है कि यह एप बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टिक-टॉक एप जल्द जारी करेगा नया फीचर

    टिक-टॉक बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जल्द फैमिली पेयरिंग फीचर लॉन्च करने वाला है। इस फीचर की मदद से माता-पिता अपना टिक-टॉक अकाउंट को बच्चों के अकाउंट से लिंक कर सकेंगे। इसके साथ ही माता-पिता को बच्चों अकाउंट का पूरा कंट्रोल मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 16 वर्ष से कम यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज फीचर को भी बंद करने की तैयारी कर रही है।

    टिक-टॉक का फैमिली पेयरिंग फीचर

    फैमिली पेयरिंग फीचर की मदद से माता-पिता अपना अकाउंट बच्चों के अकाउंट से लिंक कर पाएंगे। साथ ही माता-पिता को डायरेक्ट मैसेज, स्क्रीन टाइम और रिस्ट्रिक्टेड मोड जैसे फीचर्स का कंट्रोल मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी अपने प्लेटफॉर्म से 30 अप्रैल को डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर को हटाने वाली है। कंपनी का कहना है कि हमने यह कदम बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर उठाया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें