लॉकडाउन में समय का ऐसे करें सही इस्तेमाल, गूगल ने बताए पांच तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Apr 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Google India's commitment to India during COVID-19 and beyond, All you need to know in Hindi
Google Search - फोटो : Google

    कोरोना महामारी फैलने के बाद दुनिया के तमाम देशों में लॉकडाउन किया गया है जिसके बाद लोग अपने ही घरों में बंद हैं। लॉकडाउन और कोरोना के संक्रमण के कारण हमारी कई आदतों में भी बदलाव देखने को मिला है। लॉकडाउन में समय काटना कई लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में गूगल ने लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करने के लिए पांच तरीके बताए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    1. कोरोना वायरस के बारे में पलपल की अपडेट-इन परीक्षण समयों के दौरान, आधिकारिक डेटा और सूचना तक पहुंच होना सभी महत्वपूर्ण है। गूगल पर बस कोरोना वायरस सर्च करें और आपको एक नॉलेज पैनल दिखाई देगा, जो स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों जैसे स्रोतों से आधिकारिक जानकारी और लक्षणों, रोकथाम, उपचार और ताजा समाचारों की सही जानकारी आप तक पहुंचाता है। कोविड-19 पर व्यापक जानकारी जैसे प्रमुख हेल्पलाइन नंबर, लक्षणों और सुरक्षा के बारे में शैक्षिक सामग्री, ज्ञात उपचार और वैश्विक और भारतीय आंकड़ों का एक चलित स्नैपशॉट प्राप्त करने के लिए आप अपने स्मार्टफोन पर google.co.in/covid19 पर भी जा सकते हैं। स्मार्टफोन पर इसकी जानकारी हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। इसके अलावा KaiOS वाले फीचर फोन जैसे जियो फोन पर यह हिंदी और अंग्रेजी में गूगल असिस्टेंट के माध्यम से उपलब्ध है।
    2. अपनों से रहें कनेक्टेड-लॉकडाउन में घर से बाहर निकलना मना है लेकिन आप वर्चुअली तौर पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ तो जुड़ ही सकते हैं। गूगल ने अपने वीडियो कॉलिंग एप गूगल डुओ को हाल ही में अपडेट किया है जिसके बाद कमजोर नेटवर्क पर भी उच्च-गुणवत्ता वाले वीडियो कॉल का अनुभव लिया जा सकता है। ग्रुप में आप एक साथ 12 लोगों से वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल डुओ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें डाटा सेवर मोड भी दिया गया है।
    3. बच्चों को व्यस्त रखें और उनका मनोरंजन करें-लॉकडाउन में बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज तो चल ही रही हैं, लेकिन बच्चे बाहर नहीं जा रहे हैं तो उनपर नजर रखने की जरूरत है, कहीं वे चिड़चिड़े ना हो जाएं। गूगल के जरिए आप बच्चों को इन जानवरों की 3डी इमेज दिखा सकते हैं। खास बात यह है कि आप इन जानवरों के साथ बच्चों की फोटो भी क्लिक कर सकते हैं और वह भी घर से बाहर निकले बिना।
    4. फिट रहने के लिए हेल्दी खाना खाएं-लॉकडाउन के कारण लोगों का जिम जाना नहीं हो रहा है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजें भी सीमित मात्रा में मिल रही हैं। घर पर खाली हैं तो कुछ नए व्यंजनों पर अपना हाथ आजमाएं। कुछ नया ट्राई करने के लिए आप गूगल की मदद भी ले सकते हैं। लॉकडाउन में हेल्दी खाने की बहुत अहमियत है, क्योंकि हल्दी जैसे चीजों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
    5. अपने शौक को आगे बढ़ाएं-जो आप हमेशा करने की सोच रहे हैं, उसमें खुद को समर्पित करें। यूट्यूब पर आपको तमाम तरह के वीडियो मिल जाएंगे जिनमें आपको खाना बनाने से लेकर नई स्किल सीखने में मदद मिल जाएगी। यू ट्यूब इंडिया स्पॉटलाइट चैनल पर आपको ‘कूक विथ मी’,वर्कआउट विथ मी, डांस विथ मी, मेडिटेट विथ मी, डीवाईइ विथ मी, जैसे विषयों पर कई वीडियोज मिल जाएंगे। खास बात यह है कि ये वीडियोज भारतीय भाषाओं में हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें