Emergency Alert: क्या आपका फोन भी अचानक से बजने लगा? न हों परेशान, जानें इमरजेंसी अलर्ट की सच्चाई
भारत सरकार 20 जुलाई से कई यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट की टेस्टिंग कर रही है। इस मैसेज को दूरसंचार विभाग द्वारा भेजा जा रहा है।

विस्तार
Wireless Emergency Alert:
आज सुबह से ही कई यूजर्स के स्मार्टफोन पर "Emergency Alert: Severe” का मैसेज आ रहा है और फोन जोर से रिंग भी कर रहा है। इसको लेकर कई यूजर्स घबरा रहे हैं। कई यूजर्स को लग रहा है कि उनके साथ स्कैम हो गया है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। यह इमरजेंसी अलर्ट मैसेज सरकार द्वारा भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि भारत सरकार 20 जुलाई से कई यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट की टेस्टिंग कर रही है और इस मैसेज को दूरसंचार विभाग द्वारा भेजा जा रहा है। चलिए जानते हैं इमरजेंसी अलर्ट क्या है और सरकार कैसे इसका इस्तेमाल करने वाली है।
क्या है मैसेज में?
सबसे पहले जान लेते हैं कि सरकार द्वारा भेजे जा रहे इस अलर्ट मैसेज में क्या लिखा है। स्मार्टफोन पर मिले मैसेज के अनुसार," यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है। इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है।"
दरअसल, सरकार एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर काम कर रही है, ताकि बाढ़, सुनामी, तूफान या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके। यानी इमरजेंसी अलर्ट, इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम का एक हिस्सा है, जिसका उपयोग सरकार दूरसंचार विभाग की मदद से स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को आगामी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए कर सकती है। इमरजेंसी अलर्ट से लोगों को पहले से या आपदा के दौरान सचेत करके उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।
फिलहाल सरकार इस सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है और कई लोगों के स्मार्टफोन पर इस तरह के अलर्ट भेजे जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक यह मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल है ताकि आपदा जैसी इमरजेंसी स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके।
- सितंबर में भारत में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, देख लें लिस्ट
- Honor 90 5G Vs Moto Edge 40: मिड रेंज में कौन-सा फोन खरीदना है समझदारी, जानें सभी फीचर्स
- विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 का वेब पोर्टल लॉन्च, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की लॉन्चिंग
- भारतीय जीपीएस NavIC को iPhone 15 में शामिल करना भारत के लिए उपलब्धि, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर