Honor 90 5G Vs Moto Edge 40: मिड रेंज में कौन-सा फोन खरीदना है समझदारी, जानें सभी फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 14 Sep 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Honor 90 5G Vs Moto Edge 40 which is best under 30000 full phone comparison
Honor 90 5G Vs Moto Edge 40 - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने अपने नए 5G फोन Honor 90 5G के साथ भारत में वापसी कर ली है। इस फोन को 30 हजार से कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 1 प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल कैमरे का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। इस फोन का सीधा मुकाबला Moto Edge 40 से हैं। दोनों फोन कीमत के हिसाब से दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस है। चलिए जानते हैं दोनों फोन के कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी बैकअप के बारे में...

    Honor 90 5G Vs Moto Edge 40
    Honor 90 5G Vs Moto Edge 40 - फोटो : Honor

    Honor 90 5G Vs Moto Edge 40: डिस्प्ले और डिजाइन

    Honor 90 5G में 6.7 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (2664 x 1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन डायमंड सिल्वर, एमराल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।Motorola Edge 40 में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। फोन तीन कलर ऑप्शन- एक्लिप्स ब्लैक, लुनार ब्लैक और नेबुला ग्रीन कलर में आता है।

    Moto Edge 40
    Moto Edge 40 - फोटो : Moto

    Honor 90 5G Vs Moto Edge 40: प्रोसेसर

    Honor 90 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर पैक किया गया है। इसके साथ एड्रेनो 644 GPU, 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित मैजिक ओएस 7.1 मिलता है। कंपनी फोन के साथ दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।Motorola Edge 40 में मीडियाटेक Dimensity 8020 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB का UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 और IP68 की रेटिंग मिलती है। इसके साथ भी कंपनी ने दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें