विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 का वेब पोर्टल लॉन्च, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की लॉन्चिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 14 Sep 2023 04:53 PM IST
सार

विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 से पहले 15 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक इसका प्रारंभिक चरण होगा। इसके लिए दिशा-निर्देश प्रगति रिपोर्ट जारी की जायेगी।

विज्ञापन
Special Swachhta Campaign 3.0 Web Portal launched by Union Minister Dr Jitendra Singh in Delhi
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : ANI

    विस्तार

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 वेब पोर्टल लॉन्च किया। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र से विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 की निगरानी के लिए समर्पित वेब-पोर्टल लॉन्च किया है। बता दें कि विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 से पहले 15 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक इसका प्रारंभिक चरण होगा।

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष अभियान 3.0 एवं विशेष अभियान जून-जुलाई 2023 के लिए दिशा-निर्देश प्रगति रिपोर्ट जारी की जायेगी। उसी सभा में दिसंबर 2022-जुलाई 2023 के लिए सचिवालय सुधारों की मासिक रिपोर्ट भी जारी की जाएगी।

    विज्ञापन

    भारत सरकार ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए दो अक्टूबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 की घोषणा की है। बता दें कि कैबिनेट सचिव ने 25 अगस्त, 2023 को भारत सरकार के सभी सचिवों को संबोधित किया था और इसके लिए डीएआरपीजी दिशानिर्देश एक सितंबर, 2023 को जारी किए गए थे। विशेष अभियान 3.0, सेवा वितरण या सार्वजनिक इंटरफेस के लिए जिम्मेदार फील्ड/बाहरी कार्यालयों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विशेष अभियान 3.0 का प्रारंभिक भाग विशेष अभियान 3.0 पोर्टल के लॉन्च के साथ शुरू होगा और 30 सितंबर, 2023 तक जारी रहेगा। इस दौरान मंत्रालय और विभाग चयनित श्रेणियों में लंबित मामलों की पहचान करेंगे और अभियान स्थलों को अंतिम रूप देंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें