नशे में पहुंचे ऑफिस तो खैर नहीं, यह सॉफ्टवेयर एचआर को भेजेगा अलर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 14 Aug 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Drunk at work this breath analyser attendance system will caught you
drink - फोटो : Pixabay

    यदि आपको भी नशे में ऑफिस जाने की आदत है या कभी-कभार आप ऐसा करते हैं तो आप अपनी यह आदत सुधार लीजिए, क्योंकि अब बाजार में एक ऐसा सॉफ्टवेयर आ गया है जो सांसों की स्पीड से बता देगा कि आप नशे में हैं या नहीं। इस खास सॉफ्टवेटर को किसी विदेशी कंपनी ने नहीं बल्कि चेन्नई की रैमको नाम की कंपनी ने तैयार किया है। दरअसल इस सॉफ्टवेयर रिकॉग्निशन के साथ-साथ ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः Jio Gigafiber vs Airtel V-Fiber: हर मामले में कौन-सा ब्रॉडबैंड है फायदे का सौदा

    यह सॉफ्टवेयर ऑफिस के अटेंडेंट सिस्टम में लगाया जाएगा, उसके बाद अटेंडेंस सिस्टम में एंट्री के दौरान ही यह सॉफ्टवेयर कर्मचारी के चेहरे और सांसों का विश्लेषण करेगा और नशे में जानकारी मिलने पर एचआर को अलर्ट भेजेगा।

    विज्ञापन

    ब्रीथ एनालाइजर को लेकर कंपनी 100 फीसदी सटीकता का दावा किया है। रैमको का अपने सॉफ्टवेयर को लेकर कहना है कि यह नशा करके ऑफिस आने वालों को आसानी से पहचान लेगा। वहीं कंपनी के सीईओ, विरेंदर अग्रवाल ने कहा है कि वे नशे के साथ ड्रग्स लेने वालों की पहचान करने के लिए भी सॉफ्टवेयर तैयार कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें