OnePlus TV के नाम से लॉन्च होगा वनप्लस का स्मार्ट टीवी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 14 Aug 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
ONEPLUS CONFIRMS ITS FIRST SMART TV CALLED ONEPLUS TV
OnePlus TV - फोटो : forums.oneplus.com

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) के को-फाउंडर और सीईओ पीट लाउ ने पिछले साल सितंबर में एलान किया था कि कंपनी 2019 में स्मार्ट टीवी के बाजार में एंट्री करेगी, हालांकि उस दौरान उन्होंने अन्य कोई जानकारी नहीं थी। वहीं अब कंपनी ने अपने पुष्टि कर दिया है कि वनप्लस के स्मार्ट टीवी का नाम ‘OnePlus TV’ होगा। वनप्लस के फोरम पर एक ब्लॉग भी शेयर किया गया है जिसमें टीवी का लोगो भी है।

    ये भी पढ़ेंः Oppo की नौकरी छोड़ बनाई खुद की कंपनी OnePlus, आज iPhone को दे रहे हैं टक्कर

    कंपनी ने पिछले साल अपने फोरम पर फैन्स से अपने टीवी के लिए‘OnePlus TV: You Name It’कॉन्टेस्ट का आयोजन किया था। वनप्लस टीवी का लोगो काफी हद तक प्राचीन हिंदू प्रतीक मंडल और प्रसिद्ध प्राचीन यूनानी मंदिर, आर्गोस का हेरायन से प्रेरित है। OnePlus ने कहा है कि टीवी के नाम का सुझाव देने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए जाएंगे, वहीं पहला पुरस्कार कुछ खास होगा। संभव है कि पहले पुरस्कार के तौर पर कंपनी वनप्लस स्मार्ट टीवी दे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः अगले 2 दशकों में इन पांच नौकरियों पर कब्जा कर लेंगे रोबोट

    बता दें कि कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस 4 अलग साइज में स्मार्ट टीवी पेश करेगी जिनमें 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के टीवी शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि टीवी में वनप्लस का OxygenOS मिलेगा। इसके अलावा टीवी में ब्लूटूथ 5.0 और 4K HDR डिस्प्ले मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें